
अंबिकापुर। मोमिनपुरा क्षेत्र में पीलिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। अब तक 42 से अधिक लोग पीलिया से पीडि़त पाए गए हैं।
पानी की जांच में पेयजल दूषित मिलने से स्थिति और गंभीर हो गई है। 14 फरवरी को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ की टीम ने प्रभावित मोहल्ले के कई घरों से पीने के पानी के सैंपल लिए थे।
इन सैंपलों को जांच के लिए राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजा गया। जांच रिपोर्ट में कई सैंपलों में बैक्टीरियल संक्रमण की पुष्टि हुई है।
Updated on:
20 Feb 2026 09:57 pm
Published on:
20 Feb 2026 09:57 pm
