रायपुर

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 8 नए साइबर थाना सहित 255 करोड़ रुपए के भवनों का किया लोकापर्ण, कहा सकारात्मक वातावरण में कार्य करने की मिलेगी प्रेरणा

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएचक्यू में 8 नए साइबर थाना और 255 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए थाना एवं पुलिस आवासीय भवनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होने राज्य पुलिस के अधिकारियों की बैठक लेकर डीजी कांन्फ्रेंस में लिए गए निर्णय की समीक्षा की। साथ ही कानून व्यवस्था […]

2 min read
Jan 28, 2026

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएचक्यू में 8 नए साइबर थाना और 255 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए थाना एवं पुलिस आवासीय भवनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होने राज्य पुलिस के अधिकारियों की बैठक लेकर डीजी कांन्फ्रेंस में लिए गए निर्णय की समीक्षा की। साथ ही कानून व्यवस्था और अपराधों पर सख्ती से नियंत्रित करने कहा। उन्होने लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि आधुनिकीकरण के लिए संसाधनों की खरीदी करने बजट स्वीकृत करने प्रस्ताव भेजे।

सीएम ने बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कहा कि साइबर अपराध केवल तकनीकी चुनौती नहीं रहा अपितु यह कानून-व्यवस्था, आर्थिक सुरक्षा और आम जनता के विश्वास से जुड़ा एक गंभीर विषय बन चुका है। साइबर अपराध जैसे ऑनलाईन वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, निवेश के नाम पर ठगी, साइबर ब्लैकमेलिंग, ऑनलाईन सट्टा, जॉब ऑफर जैसे गंभीर साइबर अपराध, सोशल मीडिया का उपयोग कर आरोपियों द्वारा किया जाता है। उन्होने विश्वास व्यक्त किया कि नए साइबर पुलिस थाने खुलने से छत्तीसगढ़ को साइबर अपराध मुक्त राज्य बनाने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राज्य शासन द्वारा साइबर अपराध संबधी शिकायतों की कार्यवाही में तेजी लाये जाने के उद्देश्य से आधुनिक संसाधन युक्त साइबर विशेषज्ञों एवं प्रशिक्षित पुलिस कर्मचारियों की मदद से जाँच में तेजी लाए जाने एवं पुलिसिंग को तकनीकी रूप से दक्ष बनाये जाने के उद्देश्य में यह कदम मील का पत्थर है।

साइबर अपराध अनुसन्धान को सुदृढ़ किये जाने हेतु भविष्य में डिजिटल साक्ष्यों का वैज्ञानिक संकलन, मोबाइल फोरेंसिक, डेटा विश्लेषण तथा अंतर्राज्यीय एवं अंतर-एजेंसी समन्वय हेतु संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम हेतु निरंतर प्रशिक्षण कार्यक्रम, साइबर जागरूकता अभियान तथा तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 8 साइबर पुलिस थानों की शुरु किया जा रहा है।

इस समय 5 जिलों में साइबर थाना का संचालन किया जा रहा हैं। भविष्य में अन्य जिलों में साइबर थाने स्थापित किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, डीजीपी अरुण देव गौतम, डीजी पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन पवन देव, एडीजी एसआरपी कल्लूरी, प्रदीप गुप्ता, विवेकानंद सिन्हा, दीपांशु काबरा, अमित कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यहां शुरू होंगे साइबर थाना

राज्य के जशपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, राजनांदगांव, बलौदा बाजार, धमतरी एवं महासमुंद में साइबर पुलिस थानों का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। वहीं बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, महासमुंद, धमतरी, रायपुर, बस्तर, बीजापुर, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर, सूरजपुर, कोरिया एवं बलरामपुर में नवनिर्मित थाना भवन, कार्यालय भवन, ट्रांजिट हॉस्टल, आवासीय भवनों सहित कुल 25 भवनों का वर्चुअल उद्घाटन किया गया।

Published on:
28 Jan 2026 11:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर