
CG News: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 27 जुलाई को सुबह 11 बजे से किया जाएगा। जिले में परीक्षा के लिए कुल 90 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा, ताकि दस्तावेजों का सत्यापन और अन्य प्रक्रिया पूरी की जा सके। परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वारा परीक्षा के निर्धारित समय से आधे घंटे पहले यानि सुबह 10.30 बजे बंद कर दिया जाएगा।
अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त एसएमएस के यूआरएल को क्लिक करके भी सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के सबंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 व मोबाइल नंबर 8209801982 पर समय सुबह 10 से शाम 6.30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
यह दस्तावेज लाना होंगे: परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आईडी प्रूफ जैसे मतदाता पहचान पत्र/ड्रायविंग लायसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड/पासपोर्ट/विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र/फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।