रायपुर

CG Politics: क्या कोई भी हम पर हमला कर सकता है? PCC चीफ दीपक बैज के घर में घुसा BJP कार्यकर्ता, मचा बवाल

CG Politics: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बंगले में देर रात भाजपा कार्यकर्ता के घुसने का मामला सामने आया है। शख्स को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वह जबरन घर के अंदर घुस गया।
2 min read
Sep 11, 2025
फोटो सोर्स- X हैंडल, Deepak Baij)
फोटो सोर्स- X हैंडल, Deepak Baij)

CG Politics: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बंगले में देर रात भाजपा कार्यकर्ता के घुसने का मामला सामने आया है। शख्स को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वह जबरन घर के अंदर घुस गया। इस घटना को लेकर दीपक बैज ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर गंज थाने में शिकायत भी की है। वहीं भाजपा कार्यकर्ता गंधर्व पांडे ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा है कि मैंने जगदलपुर सर्किट हाउस की घटना को रीक्रिएट किया है।

बैज ने सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, कोई अनजान व्यक्ति पीसीसी के घर में जा रहा है। पुलिसकर्मियों के मना करने के बाद भी अंदर घुस आया। क्या अनजान शख्स रेकी करने आया था? वह वीडियो बनाकर क्या दिखाना चाहता था। कहीं सुरक्षा व्यवस्था को नेस्तनाबूत करने की साजिश तो नहीं? ताकि कोई भी व्यक्ति घर में घुस जाए और तोड़फोड़ करें? क्या कोई भी हम पर हमला कर सकता है? बैज ने कहा, सरकार इस अनजान पर क्या कार्रवाई करती है? जनता भी देखना चाहती है। सरकार को गंभीरता से इस मामले में विचार करना चाहिए, ताकि कोई भी अनजान व्यक्ति इस तरह घुसने की हिम्मत न करे।

भाजपा कार्यकर्ता ने कहा-झूठ के खिलाफ सच का डंका बजेगा

भाजपा कार्यकर्ता गंधर्व पांडे ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर जगदलपुर सर्किट हाउस की घटना को रीक्रिएट किया। उन्होंने कहा कि मंत्री केदार कश्यप पर जो भी आरोप लगाए गए हैं वे पूरी तरह से झूठ और भ्रामक हैं। यह कांग्रेस की वही टूलकिट की चालें हैं, जो छत्तीसगढ़ के लोगों को गुमराह करने की कोशिश करती है। जिस भाषा में समझोगे, उसी में जवाब मिलेगा। झूठ के खिलाफ सच का डंका बजेगा। जनता अब जाग चुकी है और हर भाजपा कार्यकर्ता इस झूठी नैरेटिव के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती पर किसी भी सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता।

Updated on:
11 Sept 2025 02:47 pm
Published on:
11 Sept 2025 02:47 pm