रायपुर

छत्तीसगढ़ PWD विभाग में बड़ा फेरबदल! 84 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, list जारी

Transfer Breaking News: छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग (PWD) ने प्रशासनिक कसावट और योजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Oct 2026, 5:49 PM IST
CG Transfer
CG Transfer: छत्तीसगढ़ PWD विभाग में बड़ा फेरबदल!(photo-patrika group)

CG PWD Transfer order: छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और विभागीय कामकाज में गति लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। विभाग द्वारा जारी नए आदेश के तहत कुल 84 कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिससे आने वाले समय में शासकीय परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है।

Chhattisgarh PWD departmental transfer: विभागीय कसावट के लिए बड़ा कदम

लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी सूची के मुताबिक, प्रशासनिक व्यवस्था और कामकाज में बेहतर कसावट लाने के लिए विभिन्न श्रेणियों के कुल 84 कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल की प्रक्रिया में मुख्य रूप से 29 मानचित्रकार (सिविल, विद्युत एवं यांत्रिकी संवर्ग), 14 सहायक ग्रेड-1 तथा 41 सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारी शामिल हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभाग के इन कर्मचारियों के ट्रांसफर आदेश से प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

तुरंत प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश

विभागीय सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को जल्द से जल्द अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन का मानना है कि इस फेरबदल से विभाग के विकास कार्यों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी आएगी।

Updated on:
22 Oct 2026, 5:49 PM IST
Published on: