रायपुर

CG Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षक पदों पर भर्ती, 2 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन; जानें पूरी डिटेल

CG Vyapam Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का शानदार मौका है। कर्मचारी चयन मंडल ने 1654 पदों पर शिक्षक भर्ती निकाली है। जानिए आवेदन की लास्ट डेट, योग्यता, आयु सीमा, फीस, पदों का विवरण और सभी जरूरी डिटेल।
2 min read
Aug 09, 2026
CG Vyapam Teacher Vacancy 2026, Govt Jobs 2026
Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026 (Image: Patrika)

CG Vyapam Teacher Recruitment 2026: सरकारी स्कूल में टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने 1654 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे 2 सितंबर, 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

1654 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1654 पद भरे जाएंगे। विषय के अनुसार पदों का विवरण इस तरह है:

  • अंग्रेजी: 504 पद
  • संस्कृत: 300 पद
  • हिंदी: 250 पद
  • गणित: 250 पद
  • सामाजिक विज्ञान: 250 पद
  • कृषि: 100 पद

इन पदों पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग संभागों की सरकारी स्कूलों में नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग शामिल हैं।

भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें

विवरणमहत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि7 अगस्त, 2026
आवेदन करने की लास्ट डेट2 सितंबर, 2026 (रात 11:59 बजे तक)
आवेदन में करेक्शन करने की तिथि3 से 5 सितंबर, 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि19 अक्टूबर, 2026
परीक्षा की संभावित तिथि25 अक्टूबर, 2026

क्या है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री, बी.एड. या प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र में 2 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार का राज्य सरकार द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास होना अनिवार्य है।

आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी, 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क और सैलरी

ऑनलाइन फॉर्म भरते समय सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 350 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए यह शुल्क 250 रुपये, SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये तय किया गया है। परीक्षा में पास होकर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को राज्य सरकार के वेतन मैट्रिक्स लेवल 08 के तहत शानदार सैलरी दी जाएगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद शिक्षक भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन विवरण प्राप्त करें।
  • आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में अपना नाम पता और सभी जानकारी भरें।
  • मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन फीस का ऑनलाइन पेमेंट करें।
  • पूरी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।
Also Read
View All
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, महिला पार्षदों-अध्यक्षों के पति और रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, अधिसूचना जारी

Diploma Admission 2026: छत्तीसगढ़ के छात्रों को बड़ी राहत, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ी, ITI पास के लिए भी मौका

AIIMS रायपुर में निकली 121 सीनियर रेजिडेंट की भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की लास्ट डेट

एक तरफ पिता के जाने की खबर, दूसरी तरफ कैमरे पर कॉमेडी सीन, ‘भाभी जी घर पर हैं’ के एक्टर रोहिताश्व ने बयां किया दर्द

महतारी वंदन योजना में बड़ा बदलाव! 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा लाभ, कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?