रायपुर

CG Weather Update: फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कुछ स्थानों पर शीतलहर की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना जताई है। वहीं रविवार को रायपुर में धुंध छाए रहने की संभावना है।
less than 1 minute read
Dec 07, 2025
फिर कड़ाके की ठंड का दौर (Photo Source- Patrika)
फिर कड़ाके की ठंड का दौर (Photo Source- Patrika)

CG Weather Update: उत्तरी छत्तीसगढ़ समेत मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अधिकतर जगह न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक कम है। सरगुजा संभाग शीतलहर की चपेट में है। पारा 4.6 डिग्री पर जा पहुंचा है, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। माना में भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री है। रायपुर शहर में शनिवार को पारा 13 डिग्री से नीचे चला गया।

मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना जताई है। वहीं रविवार को रायपुर में धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम शुष्क रहेगा।

तापमान बढऩे की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को तापमान में विशेष अंतर नहीं आएगा। इसके बाद 2-3 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर - अधिकतम - न्यूनतम
रायपुर - 27.6 - 12.9
माना - 28 - 9
बिलासपुर - 27 - 12
पेंड्रारोड - 23.8 - 8.4
अंबिकापुर - 24.3 - 4.6
राजनांदगांव - 27 - 10

Published on:
07 Dec 2025 09:18 am