रायपुर

CG Weather Update: ठंड का दूसरा दौर शुरू! प्रदेश में 3 डिग्री तक लुढ़क सकता है पारा, नया कोल्ड वेव अलर्ट!

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड की वापसी के संकेत मजबूत। अगले दो दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। मौसम विभाग ने रातों में बढ़ती ठिठुरन की चेतावनी दी है।
less than 1 minute read
Dec 03, 2025
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट (photo source- Patrika)
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट (photo source- Patrika)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है। दितवाह तूफान का असर अब काफी कमजोर हो चुका है और अवदाब भी निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है। इसी वजह से फिलहाल तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हो रही, लेकिन अगले दो दिनों में मौसम फिर करवट ले सकता है।

CG Weather Update: फिर बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

अनुमान है कि तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है। अभी सरगुजा और बाकी प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे नहीं गया है, लेकिन जल्द ही हवा की दिशा बदलने की उम्मीद है। जैसे ही यह बदलाव होगा, रात के तापमान में दोबारा गिरावट शुरू होगी और ठंड का असर बढ़ जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार की रात से तापमान सामान्य से नीचे जाने लगेगा और ठंड का एहसास ज्यादा होगा। पिछले 24 घंटे में दुर्ग में सबसे कम तापमान 9.5°C और वहीं सबसे ज्यादा तापमान 30.2°C दर्ज किया गया है। आने वाले 24 घंटों में इसमें बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

रायपुर में आज का मौसम

CG Weather Update: राजधानी रायपुर में सुबह से हल्का कोहरा बना हुआ है, लेकिन दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है। देश के अन्य हिस्सों के मुकाबले में राजधानी रायपुर में ठंड का एहसास कम होगा। अभी यहां सुबह और रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। अधिकतम तापमान: करीब 29°C, न्यूनतम तापमान: करीब 15°C

Published on:
03 Dec 2025 10:15 am