रायपुर

Chhattisgarh News: चार महीने में ईवी वाहनों के फास्ट चार्जिंग में लगी 3499 यूनिट बिजली

Chhattisgarh News: रायपुर शहर में नगर निगम के चार ईवी स्टेशन काम करने लगे हैं, जहां दोपहिया और चार पहिया वाहनों की चार्जिंग तेजी से होती है।

less than 1 minute read
Aug 24, 2024

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर शहर में नगर निगम के चार ईवी स्टेशन काम करने लगे हैं, जहां दोपहिया और चार पहिया वाहनों की चार्जिंग तेजी से होती है। बता दे कि इन ईवी स्टेशनों का संचालन निगम पीपीपी मोड पर करा रहा है।

वही निगम के अनुसार अप्रैल से जुलाई तक इन चारों स्टेशनों में 3499.17 यूनिट बिजली की खपत हुई है। इससे निगम को साढ़े 10 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से आमदनी होने लगी है। ऐसे 10 और स्थानों के पार्किंग क्षेत्र में फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन जल्द खोलने का काम चल रहा है।

शहर में कई जगह फास्ट चार्जिंग की सुविधा

पिछले दो-तीन वर्षो के दौरान ईवी वाहनों की संख्या बढ़ी है, परंतु चार्जिंग स्टेशनों के अभाव में लोगों को परेशानी हो रही थी। निगम के कार्यपालन अभियंता इमरान खान ने बताया कि शहर में कई जगह फास्ट चार्जिंग की सुविधा मुहैया कराने पर तेजी से अमल किया जा रहा है। इस पर काम चल रहा है। रायपुर पहला निगम है, जहां पीपीपी मोड पर पीएसयू पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के साथ एग्रीमेंट है। कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न स्थानों पर प्रस्तावित जगहों का निरीक्षण किया गया है। इन चार स्थानों पर काम कर रहा चार्जिंग स्टेशन

आपको बता दे कि शहर के 4 स्थानों निगम मुख्यालय भवन पार्किंग स्थल, अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड भाठागांव, कलेक्ट्रेट के सामने मल्टीलेवल पार्किंग, जयस्तंभ चौक के समीप पुराना बस स्टैण्ड मल्टीलेवल पार्किंग में फास्ट चार्जिंग स्टेशन में लोग ईवी वाहनों की चार्जिंग कराने लगे हैं।

Updated on:
24 Aug 2024 11:40 am
Published on:
24 Aug 2024 11:39 am
Also Read
View All
बस्तर का तुलसीदास… 14 साल की तपस्या से जन्मी हल्बी रामायण, राष्ट्रपति मुर्मू के सामने प्रदर्शित होगी अनूठी विरासत

मुख्यमंत्री साय ने अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

डीजीसीए द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की स्वीकृति, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का करेंगी शुभारंभ, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित मंत्रीमण्डल के सदस्य, सांसद भी होंगे शामिल*

CG Vidhansabha: हंगामेदार होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र: 6 दिन में 1100 से अधिक सवाल

अगली खबर