रायपुर

Chhattisgarh News: CM साय के तीन बड़े ऐलान, इस जिले में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा का किया शुभारंभ

Chhattisgarh News: प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय सुशासन तिहार अभियान के तहत लोगों की समस्या सुन रहे हैं तो दूसरी तरफ बड़े ऐलान भी कर रह हैं, सीएम ने अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा का शुभारंभ किया..

2 min read
May 21, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (photo-patrika)

Chhattisgarh CM Vishnudeo Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुशासन तिहार अभियान के तहत सूरजपुर जिले को बड़ी सौगात दी। सीएम ने जिला चिकित्सालय के लिए 32 स्लाइस अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का वर्चुअल शुभारंभ किया। इसके अलावा जिले के लिए तीन बड़ी घोषणाएं की। इनमें मिनी स्टेडियम बनाने, हायर सेकेंडरी स्कूल व पॉलीटेक्निक की बाउंड्रीवाल का निर्माण करने का ऐलान किया। वहीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, सीजीएमएससी मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष के माध्यम से लगभग 449.99 लाख रुपए की लागत से 32 स्लाइस अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन स्थापित की गई है।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार एकमुश्त दे रही 6 हजार रुपए, अब तक 72 करोड़ रुपए जारी, आज ही करें अप्लाई

Chhattisgarh News: सीएम ने कही ये बात

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह पहल जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेगी और आम नागरिकों को बेहतर एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा सूरजपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी।

पड़ोसी जिला को सीधा लाभ

सीटी स्कैन सुविधा प्रारंभ होने से सूरजपुर जिले की लगभग 9 लाख 11 हजार आबादी के साथ-साथ पड़ोसी जिलों के मरीजों को भी सीधा लाभ मिलेगा। अब सड़क दुर्घटनाओं में हेड इंजरी, मस्तिष्क में रक्तस्राव या खून का थक्का जमना, कैंसर, ट्यूमर, स्ट्रोक (पैरालिसिस), छाती संबंधी संक्रमण, पेट की गंभीर बीमारियां तथा मिर्गी जैसी जटिल बीमारियों की जांच जिला चिकित्सालय में ही संभव हो सकेगी।

मरीजों को अब बाहर जाने की जरूरत नहीं

अब तक इन जांचों के लिए मरीजों को अंबिकापुर रेफर किया जाता था, जिससे समय और आर्थिक दोनों प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नई सुविधा शुरू होने से मरीजों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी तथा निजी केंद्रों की तुलना में काफी कम दर पर सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

कम होगा आर्थिक बोझ

जिला चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट और प्रशिक्षित टेक्नीशियनों की 24×7 टीम भी तैनात की गई है, जिससे मरीजों को निरंतर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकेंगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस सुविधा से मरीजों और उनके परिजनों पर आर्थिक बोझ कम होगा तथा जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और अधिक मजबूत होगी।

जिले के लिए की तीन बड़ी घोषणाएं

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री साय ने जिले के विकास के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएँ करते हुए रामपुर-रामानुजनगर में मिनी स्टेडियम निर्माण, पटना में हायर सेकेंडरी स्कूल तथा नगर पालिका सूरजपुर पॉलीटेक्निक की बाउंड्रीवाल निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण राज्य सरकार का संकल्प है और विकास कार्यों की गति को और तेज किया जाएगा।

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री, किसान रघुनंदन सिंह के निवास पहुँचे, जहाँ उन्होंने हितग्राहियों के साथ सरई पत्ते से बने दोने-पत्तल में परोसे गए छत्तीसगढ़ी पारंपरिक भोजन का आत्मीयता से स्वाद लिया। मिट्टी के चूल्हे पर बनी कोयलार भाजी, कोचई पत्ते से बना ईढ़र और आम की चटनी जैसे पारंपरिक व्यंजनों के साथ मिट्टी के गिलास में जल ग्रहण कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण जीवन से अपने गहरे जुड़ाव का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh News: PM मोदी की अपील पर मुख्यमंत्री साय ने काफिले में की कटौती, इधर BJP प्रवक्ता ई-रिक्शा में पहुंचे कार्यालय
Updated on:
21 May 2026 06:34 pm
Published on:
21 May 2026 06:22 pm
Also Read
View All