रायपुर

Chhattisgarh News: PM मोदी की अपील पर मुख्यमंत्री साय ने काफिले में की कटौती, इधर BJP प्रवक्ता ई-रिक्शा में पहुंचे कार्यालय

Chhattisgarh News: पीएम मोदी के पेट्रोल-डीजल बचाने के संदेश को अब प्रदेश के राजनेता भी अपनाने लगे हैं। सीएम साय ने अपने काफिले में कटौती कर अन्य लोगों को भी संयमित उपयोग का आग्रह किया..

2 min read
May 13, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटाया काफिला ( File photo - Patrika )

Chhattisgarh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल के सीमित उपयोग और ऊर्जा संरक्षण की सलाह दी है। देशवासियों से की अपील पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने काफिले में कटौती की है। अपील पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी फॉलो गाड़ी का उपयोग नहीं करने का फैसला लिया है। इधर आज होने वाली बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में बीजेपी प्रवक्तागण और नेता ई-रिक्शा में सवार होकर कार्यालय पहुंचे।

ये भी पढ़ें

CG Petrol Diesel: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, सरकार ने अफवाहों को किया खारिज

Chhattisgarh News:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर कही ये बात

सीएम साय ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में ईंधन संरक्षण एवं संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर किया गया आह्वान आज समय की मांग है। वैश्विक ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों के इस कठिन दौर में पेट्रोल-डीजल जैसे मूल्यवान संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है। इसी भावना से प्रेरित होकर, मेरे आधिकारिक भ्रमणों के दौरान अब केवल अत्यावश्यक वाहनों को ही कारकेड में शामिल किया जाएगा। मैंने मंत्रीगणों तथा विभिन्न निगम-मंडलों के पदाधिकारियों से भी वाहनों एवं अन्य सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग का आग्रह किया है।

सीएम की प्रदेशवासियों से अपील

साथ ही, राज्य के समस्त शासकीय वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) में परिवर्तित करने की दिशा में ठोस कार्यवाही शुरू की जाएगी। मैं प्रदेशवासियों से हार्दिक अपील करता हूँ कि वे सार्वजनिक परिवहन का अधिकाधिक उपयोग करें, कारपूलिंग को अपनाएं और अनावश्यक निजी वाहनों के प्रयोग से बचें। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव से हम बड़े परिवर्तन ला सकते हैं। आइए, हम सब “Nation First” की भावना के साथ ईंधन संरक्षण को एक जन-आंदोलन बनाएं। आपका एक जागरूक कदम राष्ट्र के हित में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

मंत्री चौधरी नहीं करेंगे फॉलो गाड़ी का उपयोग

पीएम मोदी के डीजल पेट्रोल बचाने की अपील के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है। अब चौधरी स्थिति सामान्य नहीं होने तक अपने साथ पायलट या फॉलो गाड़ी का उपयोग नहीं करेंगे। चौधरी में सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री की अपील पर मैंने स्थिति सामान्य होते तक कुछ सुरक्षा संबंधी अति अनिवार्य परिस्थितियों को छोड़कर कोई पायलट या फॉलो गाड़ी, प्रोटोकॉल उपयोग नहीं करने का निर्णय किया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकार भी पेट्रोल डीजल की बचत को लेकर बड़े फैसले ले सकती है।

बीजेपी के नेता ई-रिक्शे में आए नजर

प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर अब प्रदेश की राजनीति में भी दिखने लगा है। मुख्यमंत्री और ​वित्त मंत्री के फैसले के बाद अब बीजेपी प्रवक्ता भी इस मुहिम में शामिल हो गए। दरअसल आज होने वाली बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी प्रवक्तागण रिक्शे में सवार होकर कार्यालय पहुंचे। कहा कि वैश्विक ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों के इस दौर में पेट्रोल-डीजल जैसे मूल्यवान संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है।

ये भी पढ़ें

निवेश, तकनीकी सहयोग और स्किलिंग से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई दिशा, KITA से सीएम साय की चर्चा
Published on:
13 May 2026 02:14 pm
Also Read
View All