11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM विष्णुदेव साय का बदला स्टाइल! विदेशी गाड़ी छोड़ अपनाई देसी ‘स्कॉर्पियो’, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

CM Sai New Car: CM विष्णुदेव साय का स्टाइल इन दिनों चर्चा में है। वजह है उनकी नई सवारी... जहां पहले Toyota Fortuner दिखती थी, अब उसकी जगह देसी Mahindra Scorpio N ने ले ली है।

2 min read
Google source verification
छत्तीसगढ़ CM का स्टाइल बदला (फोटो सोर्स- पत्रिका)

छत्तीसगढ़ CM का स्टाइल बदला (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Chhattisgarh CM Sai New Car: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अंदाज अब बदला-बदला नजर आ रहा है। वजह है उनकी सवारी, क्योंकि अब वे Toyota Fortuner की जगह विशुद्ध भारतीय Mahindra Scorpio N में सफर करते दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि सिर्फ एक नहीं, बल्कि उनके पूरे काफिले में 6 नई स्कॉर्पियो एन सीरीज की गाड़ियों को शामिल किया गया है। पहले की तरह इस बार भी सभी गाड़ियां काले रंग में ही रखी गई हैं।

दरअसल, अब तक मुख्यमंत्री साय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में खरीदी गई फॉर्च्यूनर गाड़ियों का उपयोग कर रहे थे। लेकिन अब इनकी जगह नई स्कॉर्पियो ने ले ली है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन गाड़ियों को बुलेटप्रूफ भी बनाया गया है।

Chhattisgarh CM Sai New Car: मुख्यमंत्री ने बताई बदलाव की वजह

इस बदलाव को लेकर जब चर्चाएं तेज हुईं, तो मुख्यमंत्री ने खुद इसकी वजह साफ की। उन्होंने बताया कि पुरानी गाड़ियां काफी इस्तेमाल हो चुकी थीं और उनमें तकनीकी दिक्कतें आने लगी थीं। कई बार गाड़ियां बीच रास्ते में बंद हो जाती थीं, इसलिए उन्हें बदलना जरूरी हो गया।

नई गाड़ियां देख चौंके कार्यकर्ता

प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचते ही मुख्यमंत्री का काफिला चर्चा का विषय बन गया। वहां मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता नई स्कॉर्पियो गाड़ियों को देखकर हैरान रह गए। लंबे समय बाद काफिले में ऐसा बदलाव देखने को मिला, जिससे लोगों में उत्सुकता बढ़ गई और वे गाड़ियों के बारे में जानकारी लेने लगे।

Chhattisgarh CM Sai New Car: कीमत में भी है बड़ा फर्क

अगर कीमत की बात करें, तो Toyota Fortuner 41 लाख से 59 लाख रुपए तक के अलग-अलग वेरिएंट में आती है। वहीं Mahindra Scorpio N की कीमत करीब 17 लाख से 29 लाख रुपए के बीच है। ऐसे में यह बदलाव देसी कंपनी को बढ़ावा देने के साथ-साथ लागत के नजरिए से भी अहम माना जा रहा है।

नंबर प्लेट भी बदली

गाड़ियों के नंबर में भी बदलाव किया गया है। पहले काफिले में इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों का नंबर “BB-0023” था, जिसे भूपेश बघेल से जोड़कर देखा जाता था। अब नई गाड़ियों में CG-03 सीरीज के नंबर दिए गए हैं, जिनमें 3011 से 3026 तक के नंबर (Chhattisgarh CM Sai New Car) शामिल हैं।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

युकां सरगुजा जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज, CM से पहले शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का किया था अनावरण- शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के अनावरण (Statue unveiled case) मामले में सरगुजा युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकल झा के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है… पूरी खबर पढ़े