रायपुर

Chhattisgarh Politics: कांग्रेस अधिवेशन में खरगे के बयान पर सियासत! TS सिंहदेव बोले- परफॉर्मेंस के आधार पर हो आकलन… कही ये बड़ी बात

Chhattisgarh Politics: कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के काम नहीं करने वालों को हटाने वाले बयान पर पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मुंह खोला है।

less than 1 minute read
Apr 11, 2025

Chhattisgarh Politics: कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के काम नहीं करने वालों को हटाने वाले बयान पर पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मुंह खोला है। उन्होंने कहा, जो काम नहीं करते, वो खुद से कभी जगह नहीं छोड़ेंगे। पार्टी में प्रदर्शन आधारित मूल्यांकन सिस्टम होना चाहिए। इसी के आधार पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

मैं 72 साल का हूं लेकिन…

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी में परफॉर्मेंस बेस एसेसमेंट सिस्टम होना चाहिए। इसी के आधार पर खुलेआम कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 72 साल का हूं, मुझमें अभी भी ऊर्जा है। कोई नेता किसी भी उम्र के हों, परफॉर्मेंस आधार होना चाहिए। कोई युवा है और परफॉर्म नहीं कर पा रहा है तो क्या मतलब।

देखें VIDEO

खरगे ने कही थी यह बातें

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अहमदाबाद में हुई AICC बैठक में पार्टी नेताओं को सख्त संदेश देते हुए कहा था कि, ‘जो लोग पार्टी के काम में हाथ नहीं बटाते उन्हें आराम करने की जरूरत है और जो जिम्मेदारी नहीं निभाते, उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए। यह बयान कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए एक सख्त चेतावनी है, लेकिन पार्टी का पुराना रिकॉर्ड इस पर सवाल खड़े करता है। वहीं इस बयान पर अब राजनीती का माहौल गरमा गया है।

Published on:
11 Apr 2025 09:54 am
Also Read
View All
Amit Shah in Chhattisgarh: केंद्रीय गृह मंत्री डायल-112 सेवा का किया शुभारंभ, 400 अत्याधुनिक वाहन और 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी

International Museum Day: देश के टॉप-10 संग्रहालय के इतिहास पर दीमकों ने किया हमला, दुर्लभ धरोहरों के रिकॉर्ड पर छाया संकट

Police Commissionerate: रायपुर में कमिश्नरेट लागू होने के बाद महिला अपराध हुए कम, इंस्टाग्राम लाइव में एडिशनल डीसीपी ने दी जानकारी

Raipur News: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ लूट की वारदात, बाइक सवार फोन छीनकर हुए फरार

Petrol Diesel Rush: पेट्रोल की मारामारी से मिली राहत, पम्पों पर छटने लगी भीड़, ड्रम में भरकर ले जाने वालों पर नहीं हुई कार्रवाई