
CG Politics: केंद्र सरकार द्वारा LPG गैस के दाम और पेट्रोलियम पदार्थों की एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने गैस सिलेंडर में 50 रुपए और डीजल-पेट्रोल में 2 रुपए की वृद्धि को लेकर सरकार की नीति पर निशाना साधा है।
उपाध्याय ने कहा कि सामान्य उपभोक्ताओं के साथ-साथ उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं पर भी गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि कर अतिरिक्त भार देने का काम केंद्र की मोदी सरकार कर रही है। देश की जनता महंगाई की मार से ऐसे ही पीड़ित है और उन पर अलग-अलग प्रकार के टैक्स लगाकर कर्ज तले दबाने का काम मोदी सरकार कर रही है।
दूसरी ओर, आए दिन गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में वृद्धि कर जनता के पेट में लात मारने का काम कर रही है। विकास उपाध्याय ने कहा कि गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि होने से देश की जनता परेशान हो गई है, जबकि इनके दामों को स्थिर रखना चाहिए, क्योंकि इनके दाम बढ़ने से मध्यम एवं निम्न वर्ग के परिवार का महीने का बजट काफी ज्यादा प्रभावित होता है।
बता दें कि केंद्र सरकार अभी पेट्रोल पर 19.90 रुपए लीटर और डीजल पर 15.80 रुपए लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल पर 21.90 रुपए लीटर और डीजल पर 17.80 रुपए लीटर ड्यूटी लगेगी। इस फैसले के बाद लग रहा था कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। जानकार राहत मिलेगी कि यह खर्चा पेट्रोलियम कंपनी उठाएगी। जिसके चलते पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे।
Updated on:
09 Apr 2025 10:53 am
Published on:
09 Apr 2025 10:51 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
