
हेरोइन के साथ आरक्षक गिरफ्तार (photo source- Patrika)
NDPS Act Raipur: रायपुर में चल रही एंटी-ड्रग कार्रवाई के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आमानाका पुलिस स्टेशन में तैनात कांस्टेबल हिमांशु बर्मन को हेरोइन के साथ पकड़ा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कथित तौर पर एक कस्टमर को हेरोइन सप्लाई कर रहा था, तभी टिकरापारा पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।
DCP सेंट्रल जोन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध विशेष और सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सूखे नशे की बिक्री, सेवन और सुनसान स्थानों जैसे अंधेरी गलियों व पार्किंग एरिया में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ACP कोतवाली डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर छापेमारी और धरपकड़ की कार्रवाई की गई।
थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने OCM चौक स्थित PWD कार्यालय परिसर के पास दबिश दी। सूचना थी कि दो युवक अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम ऋषभ तांडी उर्फ रिक्की (21 वर्ष) और सौरभ तांडी (22 वर्ष) निवासी नेहरू नगर, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायपुर बताए।
दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(b) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद गांजा जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Updated on:
11 Feb 2026 03:00 pm
Published on:
11 Feb 2026 02:59 pm
