CLAT Result 2026: रायपुर के आरुष तिवारी ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 111 हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 119 में से 102.5 अंक अर्जित कर प्रदेश का नाम रोशन किया।
CLAT Result 2026: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 का परिणाम मंगलवार, 16 दिसंबर को घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा देश के 25 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLUs) में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस वर्ष 7 दिसंबर को आयोजित परीक्षा में करीब 75 हजार छात्रों ने हिस्सा लिया था।
रायपुर के आरुष तिवारी ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 111 हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 119 में से 102.5 अंक अर्जित कर प्रदेश का नाम रोशन किया। वहीं हर्ष कुमार झा ने AIR 130 के साथ राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया। हर्ष को इस परीक्षा में 101.75 अंक प्राप्त हुए हैं।
रायपुर सहित प्रदेश के अन्य छात्रों ने भी CLAT 2026 में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। अनुष्का शर्मा ने AIR 648 के साथ छत्तीसगढ़ में 10वां स्थान, शुभांकर बर्मनिया ने AIR 804 के साथ 12वां स्थान, शुभ अग्रवाल ने AIR 1114 के साथ 16वां स्थान और मुकुंद जैन ने AIR 1342 के साथ 17वां स्थान प्राप्त किया है।
इसके अलावा सिद्धि अग्रवाल (AIR 1839), सृष्टि शुक्ला (AIR 2249 | CG रैंक 31), ध्वज गुप्ता (AIR 2841 | CG रैंक 40) और आशिता सिंह (AIR 3168 | CG रैंक 44) ने भी सफलता हासिल की है।
सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय करियर लॉयर रायपुर के शिक्षकों, बेहतर अध्ययन सामग्री और नियमित मॉक टेस्ट को दिया है। संस्थान की सेंटर हेड प्रियंका सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। CLAT 2026 के नतीजों में रायपुर के छात्रों की यह सफलता प्रदेश में विधि शिक्षा के प्रति बढ़ते रुझान और गुणवत्तापूर्ण तैयारी का प्रमाण मानी जा रही है।