रायपुर

Congress Protest: कांग्रेस का आज बड़ा प्रदर्शन! हजारों कार्यकर्ता घेरेंगे ED दफ्तर, बैज ने लगाया ये बड़ा आरोप

Congress Protest: ईडी की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस में आक्रोश है। जिला मुख्यालयों पर 1 मार्च के प्रदर्शन के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ता 3 मार्च को ईडी दफ्तर का घेराव करेंगे।
less than 1 minute read
Mar 03, 2025
Congress Protest: कांग्रेस का आज बड़ा प्रदर्शन! हजारों कार्यकर्ता आज घेरेंगे ED दफ्तर, बैज ने लगाया ये बड़ा आरोप

Congress Protest: ईडी की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस में आक्रोश है। जिला मुख्यालयों पर 1 मार्च के प्रदर्शन के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ता 3 मार्च को ईडी दफ्तर का घेराव करेंगे। इसमें प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और संगठन प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने धरना स्थल का जायजा लिया।

कांग्रेस के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू से ईडी ने 9 घंटे पूछताछ की, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ईडी की जांच में पूरा सहयोग करेगी, लेकिन जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने कही ये बात

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने कहा, ईडी अपनी जांच करें, कांग्रेस उसमें पूरा सहयोग करेगी। यदि ईडी जबरिया कांग्रेस नेताओं से दुर्व्यवहार करेगी, तो उसको उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। उनका आरोप है कि ईडी भारतीय जनता पार्टी के एजेंट की भांति काम कर रही है। भाजपा राज्य में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है।

ईडी भारतीय जनता पार्टी के एजेंट की तरह काम कर रही: बैज

ईडी भारतीय जनता पार्टी के एजेंट की तरह काम कर रही है। भाजपा राज्य में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। ईडी के अधिकारी भी अपने शासकीय कर्मचारी होने की मर्यादा को भूलकर भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रही है। कांग्रेस इसका विरोध करती है और ईडी के कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस सुभाष स्टेडियम स्थित ईडी दफ्तर का घेराव करेगी।

Updated on:
03 Mar 2025 10:48 am
Published on:
03 Mar 2025 10:48 am