रायपुर

Dhan Kharidi: 32.29 लाख मीट्रिक टन हो चुकी धान की खरीदी, आज से उठाव में आएगी तेजी

Dhan Kharidi: रायपुर में राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 32.29 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 6.80 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है।

2 min read
Dec 09, 2024

Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के रायपुर में राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 32.29 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 6.80 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। वहीं अब तक धान का उठाव नहीं होने से खरीदी केंद्रों में परेशानी आ रही थी।

अब तक 22 राइस मिल संचालकों ने 2335.64 मीट्रिक टन धान का ही उठाव खरीदी केंद्रों से किया है। अब सोमवार से धान खरीदी केंद्रों में धान उठाव तेज होगा। शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से हुई चर्चा के बाद राइस मिल एसोसिएशन ने धान का उठाव करने का फैसला लिया है।

Dhan Kharidi: किसानों को 6807 करोड़ 82 लाख करोड़ का भुगतान

इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया था। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल हैं। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। राज्य में अब तक 6.80 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है।

इसके एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 6807 करोड़ 82 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। वहीं राज्य सरकार धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए है, जिसका नं. 0771-2425463 है। धान बेचने वाले कोई भी किसान इस हेल्पलाइन नम्बर पर फोन कर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकता है।

धान खरीदी केन्द्रों में 72,194 गठान बारदाना उपलब्ध

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए कुल 4 लाख गठान नए बारदानों की आवश्यकता है, जिसके विरूद्ध 3.51 लाख नए बारदानें प्रदेश को प्राप्त हो गए हैं। शेष बारदानें आगामी 15 से 20 दिवसों में प्राप्त हो जाएंगे। अभी तक धान उपार्जन में पीडीएस बारदाने 32392 गठान, मिलर बारदानें 23078 गठान, किसान बारदानें 10176 गठान उपयोग किए जा चुके हैं।

उपार्जन केन्द्रों में पीडीएस बारदाने 18985 गठान, मिलर बारदानें 54209 गठान उपयोग के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा यदि किसान अपने बारदाने में धान ला रहा है, तो इसके एवज में किसान को 25 रुपए प्रति नग के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है। किसानों को भुगतान के लिए सरकार ने अपेक्स बैंक को 11 करोड़ 23 लाख रुपए जारी कर दिए हैं।

Published on:
09 Dec 2024 09:50 am
Also Read
View All
CG News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने रचा आवास क्षेत्र में नया कीर्तिमान,एक वर्ष में 1022 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों का विक्रय

CG Tourism: नए साल पर घूमने के लिए बेस्ट पिकनिक स्पॉट, यहाँ बनेगी यादगार शुरुआत, देखें पूरी लिस्ट

कर्तव्य पथ पर दिखेगा जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश का पहला डिजिटल संग्रहालय, गणतंत्र दिवस के लिए छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन

बड़ी नियुक्ति: छत्तीसगढ़ के IPS जितेंद्र शुक्ला बने NSG में ग्रुप कमांडर, गृह मंत्रालय ने तत्काल रिलीव करने भेजा पत्र

Road Accident: नवा रायपुर में दर्दनाक हादसा, जीजा-साले को बस ने रौंदा, परिजनों में पसरा मातम

अगली खबर