CG Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ समिति कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव ईश्वर श्रीवास ने बताया कि वे अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर समय-समय पर शासन से मांग करते आ रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को लेकर शासन की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई गई। अब धान खरीदी को लेकर छग सरकार की कैबिनेट बैठक के बाद सहकारी समितियों के अधिकारी-कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।