27 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें शिक्षक, बाबू, पटवारी, तहसीलदार और डिप्टी कलेक्टर तक के कर्मचारी शामिल होंगे। आंदोलन में सफाई कर्मचारियों को भी शामिल किया जाएगा। इस दौरान कर्मचारी सरकारी विभागों में काम नहीं करेेंगे। संघ की ओर से आंदोलन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। संघ के पदाधिकारी आरके डहरिया, तरूण राठौर और ओमप्रकाश बघेल ने कहा कि मोदी की गारंटी जो घोषणा हुई है वह अभी तक कर्मचारियों को नहीं मिली है। मूल मांगों को तो दूर केंद्रीय कर्मचारियों के समान डीए भी नहीं मिल रहा है।