9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Promotion News: कोयला कंपनियों में 450 कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, ये बन सकते हैं अधिकारी… सूची 15 मार्च तक जारी!

Promotion News: कोयला क्षेत्र के कर्मचारी अधिकारी बनेंगे। कोल इंडिया और इसके सहायक कंपनियों में काम करने वाले नॉन एग्जीक्यूटिव याने गैर अधिकारी कर्मचारियों को विभागीय पदोन्नति देकर अधिकारी बनाया जाएगा।

2 min read
Google source verification
प्रमोशन (photo source- Patrika)

प्रमोशन (photo source- Patrika)

Promotion News: कोयला क्षेत्र के कर्मचारी अधिकारी बनेंगे। कोल इंडिया और इसके सहायक कंपनियों में काम करने वाले नॉन एग्जीक्यूटिव याने गैर अधिकारी कर्मचारियों को विभागीय पदोन्नति देकर अधिकारी बनाया जाएगा। कंपनी के मानव संसाधन विभाग ने इस पूरी विभागीय प्रक्रिया को लगभग अंतिम रूप दे दिया है और उम्मीद जताई जा रही है कि 15 मार्च तक चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

एसईसीएल सहित कोल इंडिया की अन्य सहायक कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों ने अधिकारी वर्ग में पदोन्न्ति के लिए विभागीय प्रक्रिया के अंतर्गत बड़ी संख्या में आवेदन किया था। इसमें लगभग 4400 कर्मचारियों ने अलग-अलग विभागों में अधिकारी बनने के लिए आवेदन किया था। बताया जा रहा है कि इसमें सबसे अधिक आवेदन मानव संसाधन विभाग के लिए मिले थे। जहां अकेले लगभग 3400 कर्मचारियों की ओर से इस विभाग के लिए आवेदन किया था। अब कर्मचारियों में अधिकारी बनने को लेकर काफी उत्साह है।

बताया जा रहा है कि कोल इंडिया की विशेष स्क्रूटनी कमेटी की ओर से सभी आवेदनों की गहन जांच-पड़ताल की गई। पात्रता, अनुभव और अन्य आवश्यक मापदंडों के आधार पर छंटनी की गई। इस प्रक्रिया के बाद लगभग 450 उम्मीदवारों की सूची को फाइनल किया गया है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि आगामी 15 मार्च को इसकी सूची जारी कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि चयनित होने वाले कर्मचारियों को ई-2 ग्रेड में अधिकारी बनाया जाएगा। पदोन्नति मिलने के बाद इन कर्मचारियों की जिम्मेदारियां भी पहले से ज्यादा बढ़ जाएंगी और वे कंपनी के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में काम संभालेंगे।

चयनित कर्मचारी इन विभागों में देंगे अपनी सेवाएं

जानकारी के अनुसार चयनित अधिकारी कोल इंडिया व इसके अंतर्गत आने वाले विभिन्न सहायक कंपनियों के वित्त विभाग के अंतर्गत लेखा और वित्तीय प्रबंधन, कार्मिक, विद्युत एवं यांत्रिकी, सिविल, सर्वेए सिस्टम, सामग्री प्रबंधन, विपणन एवं बिक्री, कानूनी, पर्यावरण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार, संचार प्रणालियां, जनसंपर्क, सचिवीय, कंपनी सचिव और सुरक्षा विभाग में अपनी सेवाएं देंगें हैं।

लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार था

कोयला कंपनियों में लंबे समय से कर्मचारियों को पदोन्नति देकर अधिकारी बनाने की प्रक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। अब प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंचने से कर्मचारियों में उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि अब उम्मीद की जा रही है कि 15 मार्च तक आधिकारिक सूची जारी होने के बाद चयनित कर्मचारियों को औपचारिक आदेश जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद वे संबंधित विभागों में अधिकारी के रूप में काम संभालेंगे।