27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खुशखबरी: 62 सहायक शिक्षकों की पदोन्नति, ओपन काउंसलिंग के बाद प्राथमिक शालाओं को मिले नए प्रधान पाठक

Promotion News: कबीरधाम जिले में प्राथमिक शालाओं के लिए प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूर्ण की गई।

less than 1 minute read
Google source verification
शिक्षकों की पदोन्नति Image Source - Patrika

शिक्षकों की पदोन्नति Image Source - Patrika

CG Promotion News: कबीरधाम जिले में प्राथमिक शालाओं के लिए प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूर्ण की गई। जिला ग्रंथालय भवन कवर्धा में आयोजित ओपन काउंसलिंग में 54 सहायक शिक्षकों को पदोन्नति के लिए आमंत्रित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 62 सहायक शिक्षकों में से 8 को काउंसलिंग से पूर्व ही उनके वर्तमान पदस्थ विद्यालय में प्रधान पाठक के रूप में पदांकित किए जाने का निर्णय लिया गया। इस कारण उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया। शेष 54 सहायक शिक्षकों ने चारों विकासखंडों से उपलब्ध रिक्त शालाओं में से अपनी पसंद का चयन किया व पदांकन हेतु सहमति प्रदान की।

बताया गया है कि चयनित शालाओं में पदस्थापना के आदेश आज शाम तक जारी किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन कबीरधाम के जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि सतत प्रयासों के फ लस्वरूप प्रधान पाठक प्राथमिक शाला पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया संपन्न हो सकी।

62 प्राथमिक शालाओं को नए प्रधान पाठक मिले

वहीं छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन प्रांतीय संस्थापक सदस्य सीडी भट्ट ने बताया कि 25 फरवरी 2026 को आयोजित द्वितीय सूची की काउंसलिंग में पूरी पारदर्शिता बरती गई। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण होने से शिक्षकों में उत्साह का वातावरण है। इस प्रक्रिया के तहत जिले की 62 प्राथमिक शालाओं को नए प्रधान पाठक मिले हैं। अनुभवी सहायक शिक्षकों को नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलने से विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक दक्षता में सुधार होगा। पारदर्शी काउंसलिंग के माध्यम से संपन्न यह पदोन्नति प्रक्रिया जिले के शिक्षा तंत्र के लिए एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।