23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली के दिन खुली रहेंगी शराब की दुकानें! कांग्रेस नेताओं ने किया विरोध, बोले- बढ़ सकते हैं हत्या, छेड़छाड़ के मामले

CG Liquor Shop: होली के दिन शराब दुकानें खुली रहेंगी। सरकार के इस फैसले का कांग्रेस विरोध करना शुरू कर दिया है। कवर्धा में सीएम और गृहमंत्री का पूतला फूंका..

less than 1 minute read
Google source verification
congress protest news

होली पर शराब दुकानें खोलने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन ( Photo - Patrika)

CG Liquor shop: हिंदू धर्म के प्रमुख पर्व होली के दिन शराब दुकानें खुले रखने के राज्य सरकार के निर्णय के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला लेकर प्रदर्शनकर नाराजगी जताई।

CG Liquor shop: शराब दुकानें खोलना अनुचित है..

कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। जिला अध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि होली आस्था, परंपरा और भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे पवित्र अवसर पर शराब दुकानें खोलना पूरी तरह अनुचित और समाज विरोधी निर्णय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने राजस्व के लालच में जनता की भावनाओं की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि त्योहारों की गरिमा बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन इस फैसले से सामाजिक वातावरण बिगडऩे की आशंका है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा अनंत ने कहा कि होली के दिन शराब की खुली बिक्री से झगड़े, मारपीट, सडक़ दुर्घटनाएं, छेड़छाड़ और घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं में वृद्धि हो सकती है। उन्होंने कहा कि पहले से ही प्रदेश में अपराध के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में यह निर्णय स्थिति को और गंभीर बना सकता है।

आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

इस प्रदर्शन कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से पुतला रखकर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शराब नीति में सुधार नहीं किया और कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के ठोस कदम नहीं उठाए तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी, गोपाल चंद्रवंशी, आकाश केशरवानी, शहर अध्यक्ष अशोक सिंह, छबि वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के जिला व ब्लॉक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।