29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में मांगी सुरक्षा, बोले- एक माह में लगाएं कैमरा, नहीं तो…

CG News: कर्मचारियों ने कहा कि संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में सुरक्षा जवानों की ड्यूटी नहीं है। केवल अधिकारियों को व्यक्तिगत नगर सैनिक उपलब्ध कराए गए हैं। अगर एक माह में सुरक्षा के लिए कैमरा नहीं लगाया गया तो आंदोलन होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 6 Sep 2024, 5:49 PM IST

CG News

CG News: कलेक्ट्रेट में कार्यरत शासकीय कर्मचारियों ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। शासकीय कर्मचारियों ने एक माह के भीतर कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

CG News: अनावश्यक भ्रमण करते रहते हैं लोग

बताया गया कि संयुक्त जिला कार्यालय एक उच्च कार्यालय है, जहां विभिन्न कार्य को लेकर प्रतिदिन 300-400 लोग आते हैं। देखा जाता है कि लोग अनावश्यक कार्यालय के भीतर प्रवेश कर अशोभनीय कृत्य करते हैं। (CG News) कभी-कभी शराब पीकर भ्रमण करते रहते हैं।

बाहरी लोग करते हैं अनावश्यक बहस

कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति ने दुर्भावनावश जिला कार्यालय की एक महिला कर्मचारी के कार्यस्थल पर वीडियो बनाकर वायरल किया था, जिसका कर्मचारियों ने विरोध किया था। (CG News) अभी भी शासकीय कार्य के दौरान शाखा प्रभारियों के साथ बाहरी लोग अनावश्यक बहस एवं अमर्यादित व्यवहार करते हैं।

परिसर में महिला और पुरुष सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएं

CG News: कर्मचारियों ने कहा कि संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में सुरक्षा जवानों की ड्यूटी नहीं है। केवल अधिकारियों को व्यक्तिगत नगर सैनिक उपलब्ध कराए गए हैं। जो ज्यादातर समय अधिकारियों के साथ दौरे पर बाहर रहते हैं। इसलिए परिसर के अंदर पर्याप्त महिला एवं पुरुष सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाए।

कर्मचारियों ने मांग की है कि जिला दंडाधिकारी कार्यालय परिसर में लागू धाराओं एवं प्रतिबंधों को सूचना बोर्ड के माध्यम से मुय द्वार एवं कार्यालय के भीतर प्रदर्शित किया जाए।

प्रभारी लिपिक की शिकायत कर छवि को खराब करने का प्रयास

CG News: जिला कार्यालय के लिपिक कार्यालय में सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्ण निर्वहन कर रहे हैं। कुछ कार्य ऐसे होते हैं, जिसका तत्काल निराकरण नहीं हो पाता है। इसके लिए कर्मचारी व्यक्तिगत दोषी नहीं होता है, लेकिन ग्राम सोहपुर के आवेदक दो युवकों ने जिला कार्यालय से काम नहीं होने को लेकर प्रभारी लिपिक की लगातार नामजद शिकायत कर छवि को खराब करने का प्रयास किया। ऐसे शिकायतकर्ताओं पर वैधानिक कार्रवाई की जानी चाहिए।

दुर्व्यवहार की सजा की सूचना चस्पा की जाए

जिला कार्यालय के प्रत्येक शाखा में शासकीय कर्मचारियों के हित में एक सप्ताह के भीतर लागू धाराओं जैसे शासकीय कार्यों में बाधा पहुंचाना, शासकीय कार्य के दौरान कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने की सजा के (CG News) प्रावधान की सूचना चस्पा कराई जाए।