जिले में धान कटाई का पीक सीजन चल रहा है। कई किसानों ने फसल काटकर खेतों में ही ढेर लगा रखे थे। बारिश से धान भीग गया। दोपहर बाद तेज बारिश के दौरान किसान पॉलीथिन और तिरपाल से फसल बचाने की कोशिश करते नजर आए। वहीं, तेज हवाओं के कारण पककर तैयार खड़ी धान की फसल भी खेतों में गिर गई। जलभराव से कटी फसल में अंकुरण का खतरा बढ़ गया है। भीगे धान को मंडी में बेचने में भी परेशानी हो सकती है। इधर ग्राम पाररास, लाटाबोड़, टेकापार, कंवर और सिकोसा के किसानों ने धान की खड़ी फसल खेतों में गिरने की जानकारी दी।