28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: महिला से अफेयर के शक में दो युवकों का किडनैप, जंगल में निर्वस्त्र कर करवाया डांस; 2 आरोपी गिरफ्तार

डूंगरपुर जिले में अस्पताल से दो युवकों का अपहरण कर कांकरादरा के जंगल में निर्वस्त्र कर डांस करवाने और मारपीट के मामले में पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 28 Oct 2026, 9:58 PM IST

dungarpur kidnapping case

डूंगरपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (पत्रिका फोटो)

Dungarpur Kidnapping Case: डूंगरपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने जिला चिकित्सालय के आपातकालीन वार्ड से दो युवकों के अपहरण के मामले का महज दो घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपहरण के बाद दोनों युवकों को जंगल में ले जाकर निर्वस्त्र कर जबरन डांस करवाया और उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया।

अस्पताल से किया था अपहरण

कोतवाली थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत ने बताया, डूंगरपुर शहर के एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 9 बजे उनके बेटे के पैर में चोट लगने से खून निकल रहा था। इस पर वह अपने पड़ोसी के साथ पट्टी करवाने जिला चिकित्सालय गए थे। इसी दौरान पिता के पास फोन आया कि 2-3 युवक उनके बेटे और पड़ोसी के साथ मारपीट कर उनका अपहरण कर ले गए हैं।

दो घंटे में जंगल से छुड़ाए युवक

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू की और महज दो घंटे के भीतर कांकरादरा के जंगल से दोनों अपहृत युवकों को सुरक्षित छुड़ा लिया। पुलिस ने मामले में अर्जुन पुत्र कमलेश डामोर, निवासी वागदरी और टीना पत्नी दिनेश उर्फ अविनाश मीणा, निवासी भंडारिया को गिरफ्तार किया है। अंधेरे का फायदा उठाकर दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली है।

अफेयर के शक में किया था अपहरण

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों को किसी महिला के साथ अफेयर होने का शक था। इसी रंजिश के चलते आरोपी मंगलवार रात अपने साथियों के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचे और दोनों युवकों के साथ मारपीट कर उनका अपहरण कर लिया। आरोपी दोनों युवकों को कांकरादरा के जंगल में ले गए, जहां उन्हें निर्वस्त्र करके गानों पर जबरन डांस करवाया गया।

बताते चलें कि आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया। इसके अलावा, दोनों युवकों के साथ मारपीट भी की गई। कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में एसआई भंवर सिंह, एएसआई दिलीप सिंह, हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह और कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, विकेंद्र सिंह व भव्यराज सिंह शामिल रहे।