28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में नौकर बना चोर: 4 दिन में ही चांदी के बर्तन लेकर हुआ फरार, बिहार भागने से पहले गिरफ्तार

राजधानी जयपुर में नौकर ने चार दिन में ही घर से चांदी के बर्तन चुरा लिए। श्यामनगर थाना पुलिस ने बिहार भागने से पहले आरोपी विष्णु कुमार (21) को बड़ी चौपड़ के पास गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 28 Oct 2026, 8:52 PM IST

jaipur domestic help steals silver utensils

आरोपी से बरामद चोरी के चांदी के बर्तन (पत्रिका फोटो)

Jaipur Domestic Servant Arrested: घरेलू कार्य के लिए रखा नौकर महज चार दिन के भीतर ही चांदी के बर्तन समेटकर चंपत हो गया। श्यामनगर थाना पुलिस ने बिहार भागने की फिराक में घूम रहे आरोपी विष्णु कुमार (21) को बड़ी चौपड़ के पास से दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया पूरा चांदी का सामान बरामद कर लिया है।

डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज के अनुसार, विश्वामित्र मार्ग निवासी बृजमोहन मोदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने 21 अक्टूबर को बिहार निवासी विष्णु कुमार को अपने घर पर नौकर रखा था। आरोप है कि 24 अक्टूबर को आरोपी मौका पाकर घर से चांदी के बर्तन चुराकर फरार हो गया।

बड़ी चौपड़ के पास चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस ने आरोपी विष्णु कुमार को बिहार भागने से ठीक पहले बड़ी चौपड़ के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि वह चोरी किए गए चांदी के बर्तन बेचने की नीयत से वहां पहुंचा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी गए चांदी के दो जग, दो गिलास, एक प्लेट और दो ढक्कन बरामद कर लिए हैं।

13 मिनट में 30 लाख की चोरी, दो महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली

जयपुर के रामनगरिया थाना इलाके में सूने मकान का ताला तोड़कर चोर महज 13 मिनट के भीतर 30 लाख रुपए के जेवर और कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। इस वारदात को दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक बदमाशों का सुराग लगाने में नाकाम साबित हुई है। खास बात यह है कि पीड़ित की ओर से सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए जाने के बावजूद पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।

रामनगरिया में ऑफिसर कॉलोनी निवासी योगेश तिवाड़ी के अनुसार, वे परिवार सहित रक्षाबंधन का त्योहार मनाने अपने ससुराल गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने उनके मकान को निशाना बनाया। चोरों ने पूरे घर का सामान बिखेरने के बजाय सीधे उन अलमारियों को निशाना बनाया, जिनमें जेवर रखे थे। वारदात के तरीके से किसी करीबी या घर की पूरी जानकारी रखने वाले व्यक्ति की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।