रायपुर

CG Fraud: शेयर मार्केट में भारी मुनाफा का दिया झांसा, डॉक्टर से 37.50 लाख की ठगी…

डॉक्टर से इसी तरह से 37 लाख से अधिक की CG CG Fraud: ऑनलाइन ठगी हो गई। इसके अलावा ठगी के एक अन्य मामले में रिटायर्ड अधिकारी से कस्टमर केयर के नाम पर ठगी हो गई। दोनों मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
2 min read
Mar 24, 2026
CG Fraud: शेयर मार्केट में भारी मुनाफा का दिया झांसा, डॉक्टर से 37.50 लाख की ठगी

CG Fraud: गली-मोहल्लों से लेकर सोशल मीडिया में कई फायनेंस एक्सपर्ट सक्रिय हो गए हैं। ये शेयर मार्केट में निवेश से भारी मुनाफा और रिटर्न दिलाने का दावा करते हैं। इसके बाद लाखों रुपए की ठगी करते हैं। इनके झांसे में आकर कई लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार हो चुके हैं। राजेंद्र नगर इलाके में एक डॉक्टर से इसी तरह से 37 लाख से अधिक की ऑनलाइन ठगी हो गई। इसके अलावा ठगी के एक अन्य मामले में रिटायर्ड अधिकारी से कस्टमर केयर के नाम पर ठगी हो गई। दोनों मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

ट्रेंडिंग के लिए अलग से बनाए गए ग्रुप में जोड़ा

डेंटल डॉक्टर गुलाबचंद जैन को अज्ञात व्यक्ति ने एक वॉट््सऐप ग्रुप से जोड़ लिया। ग्रुप में खुद को फायनेंस एक्सपर्ट बताकर शेयर मार्केट में निवेश का टिप्स देने लगा। साथ उसमें यह भी दावा किया गया कि शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के संबंध में 28 मार्च को मुंबई में बुक प्रकाशित किया जाएगा। डॉक्टर जैन उसमें चैङ्क्षटग करने लगे। इसके बाद उन्हें ट्रेङ्क्षडग के लिए अलग से बनाए गए ग्रुप में जोड़ा गया। इसमें एक मोबाइल ऐप के जरिए निवेश करने कहा गया। साथ ही दावा किया गया कि यह ऐप सेबी से रजिस्टर्ड है।

इसके लिए 1 माह का कोर्स करना पड़ेगा। डॉक्टर उसकी बातों में आ गए। उन्हें दो अलग-अलग ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद वे उनके बताए बैंक खातों में निवेश के नाम पर रकम जमा करने लगे। 25 फरवरी से लेकर 9 मार्च 2026 तक अलग-अलग किस्तों में कुल 38 लाख 50 हजार रुपए जमा कर दिए लेकिन उनको मुनाफा के नाम पर कुछ नहीं मिला। वे केवल एक लाख रुपए निकाल पाए। इसकी शिकायत पीडि़त ने राजेंद्र नगर थाने में की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कस्टमर केयर बनकर ठगा

सिंचाई विभाग से रिटायर्ड रविप्रकाश ने पेटीएम से संबंधित शिकायत करने के लिए गूगल सर्च करके पेटीएम कस्टमर केयर का नंबर निकाला। फिर उन्होंने एटीएम वॉलेट में फंसी राशि को निकालने के संबंध में जानकारी ली। दूसरी ओर से उन्हें कहा गया कि अपने वाट््सऐप ओपन करके स्क्रीन शेयर करिए।

पीडि़त ने अपने वाट़्सऐप को ओपन किया। इसके बाद स्क्रीन शेयर किया। इसके बाद आरोपी ने उनसे बैंक संबंधी जानकारी मांगी। उन्होंने जैसे ही अपने बैंक खाता नंबर को दिया, उनके खाते से दो बार में 70 हजार रुपए का आहरण हो गया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Updated on:
24 Mar 2026 02:46 pm
Published on:
24 Mar 2026 02:46 pm