
बिलासपुर/रायपुर. करीब एक साल पहले विवाह बंधन में बंधे डॉक्टर दंपती में खाना बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद महिला डॉक्टर की नीलगिरी का तेल पीने से जान चली गई। तारबहार थाना प्रभारी बीएस निषाद ने बताया, रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी डॉ.वेंकट वाणी व उनकी पत्नी डॉ.करुणा ने रेलवे हॉस्पिटल में 7-8 माह पहले ड्यूटी ज्वाइन की थी। दोनों तेलंगाना के रहने वाले हैं।
23 सितंबर को हॉस्पिटल में आयोजित क्विज कॉन्टेस्ट का डॉ.करुणा ने संचालन किया और देर रात घर लौटीं तो खाना बनाने को लेकर पति से कहा-सुनी हुई। करुणा ने पति से कहा, लेट हो गई तो खुद क्यों नहीं बना लिया। पति ने बताया, उसके पैर में चोट लगी है। इस पर करुणा ने उनके पैर की मालिश करने को कहा, लेकिन वेंकट ने पहले खाना बनाने को कहा। इस पर दोनों में बहस शुरू हो गई और करुणा ने मालिश के लिए रखे नीलगिरी तेल की पूरी बॉटल गटक ली। कुछ देर बाद करुणा के बेहोश होने पर वेंकट पड़ोसियों की मदद से पत्नी को लेकर रेलवे हॉस्पिटल पहुंचे। हालत बिगडऩे पर अपोलो फिर किम्स में ले जाया गया, लेकिन करुणा ने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विवाहिता ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात जिस पर किसी को नहीं हो रहा यकीन
राजधानी के आजाद चौक में रहने वाली एक महिला ने खुदकुशी कर ली है। मृतका के कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने लिखा है कि मेरी मौत के लिए मेरे परिवार का कोई भी सदस्य जिम्मेदार नहीं है। बता दें कि अभी पांच माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। अब विवाहित ने किस कारण से खुदकुशी की यह अज्ञात है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मामला थाना आजाद चौक का बताया जा रहा है। ज्ञात हो कि राजधानी में आत्महत्या के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। परिवार में सही काउंसिलिंग नहीं होने से भी इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।