24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Transfer News: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति, आदेश जारी, यहां देखें पूरी List

Transfer News: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में युवा इंजीनियरों के लिए बड़ी खबर है। विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के साथ पदस्थापना आदेश भी जारी कर दिए हैं।
2 min read
Google source verification
CG Transfer News

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति (photo-patrika)

111 Sub Engineers Appointment: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 उप अभियंता (सिविल) और 10 उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ सभी चयनित अभ्यर्थियों के पदस्थापना आदेश भी जारी कर दिए हैं।

15 दिन के भीतर देना होगा योगदान

चयनित उप अभियंताओं को नियुक्ति आदेश जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर संबंधित पदस्थापना कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करना होगा। निर्धारित अवधि में उपस्थित नहीं होने पर नियुक्ति स्वतः निरस्त मानी जाएगी।

अप्रैल 2025 में हुई थी लिखित परीक्षा

विभाग में उप अभियंता (सिविल) के 118 और उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के 10 पदों पर भर्ती के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने अप्रैल 2025 में लिखित परीक्षा आयोजित की थी। परिणाम जारी होने के बाद जुलाई 2025 में मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज परीक्षण और पदस्थापना विकल्प के लिए काउंसलिंग की गई थी। हालांकि, उच्चतम न्यायालय में प्रकरण लंबित होने के कारण नियुक्ति प्रक्रिया में विलंब हुआ।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद तेजी से हुई नियुक्ति

उच्चतम न्यायालय द्वारा 20 अगस्त 2026 को याचिका का निराकरण किए जाने के बाद उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने तत्काल प्रक्रिया पूरी की। 22 अगस्त को प्रथम चरण में अनुशंसित चयन सूची के आधार पर 101 सिविल और 10 विद्युत/यांत्रिकी उप अभियंताओं के पदस्थापना आदेश जारी किए गए।

जल जीवन मिशन के कार्यों को मिलेगी गति

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ी संख्या में युवा इंजीनियरों की नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे विभागीय कार्यों, विशेषकर जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि इन युवा इंजीनियरों की ऊर्जा और तकनीकी दक्षता का लाभ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को मिलेगा।

दस्तावेजों की मूल प्रति जरूरी

पदस्थापना कार्यालय में उपस्थित होते समय चयनित अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, सक्षम मेडिकल बोर्ड का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति प्रस्तुत करनी होगी। इसके अलावा मूल तकनीकी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र के साथ कक्षा 10वीं की अंकसूची, जिसमें जन्मतिथि दर्ज हो, अथवा मूल जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।