रायपुर

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, समर स्पेशल ट्रेनों की आई सूची, एक क्लिक में देखें नाम

New summer special train: गर्मी की छुट्टी लगने के साथ हर दिन चलने वाली ट्रेनें पूरी तरह से पैक चल रही है। ऐसे में यात्रियों के टिकट अब स्पेशल ट्रेन के माध्यम से ही कंफर्म हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2024, 3:29 PM IST
Summer special train raipur, Summer special train, raipur hindi news, raipur news, cg news, raipur railway station, chhattisgarh news

CG summer special train: दुर्ग से पटना और छपरा के बीच चलने वाली समर स्पेशल की सुविधा अब गोंदिया तक यात्रियों को मिलने जा रही है। क्योंकि रेलवे प्रशासन ने इसका विस्तार किया है। गर्मी की छुट्टी लगने के साथ हर दिन चलने वाली ट्रेनें पूरी तरह से पैक चल रही है। ऐसे में यात्रियों के टिकट अब स्पेशल ट्रेन के माध्यम से ही कंफर्म हो रहा है।

रेल अफसरों के अनुसार अधिक से अधिक यात्रियों को यह सुविधा मिल सके। इसलिए ट्रेन नंबर 08793 व 08794 दुर्ग-पटना दुर्ग तथा 08795 और 08796 दुर्ग-छपरा-दुर्ग समर स्पेशल का विस्तार गोंदिया स्टेशन तक किया गया है। ऐसे में राजनांदगांव, डोंगरगढ़ तथा गोंदिया तरफ के यात्रियों को पटना, छपरा जाने और आने के लिए काफी सुविधा होगी।

बिलासपुर-यशवंतपुर समर स्पेशल चलेगी: यात्रियों की लगातार आवाजाही बढ़ने से एक बिलासपुर-यशवंतपुर समर स्पेशल की सुविधा मिलने जा रही है। इससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ ज्यादा मिलेगा। क्योंकि कोरबा-यशवंतपुर साप्ताहिक में वेटिंग बनी हुई है।

स्टेशनों के बीच रेलवे आधुनिक सिस्टम की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सबसे बड़े रायपुर स्टेशन ऑटोमैटिक सिग्नल होने के बाद अब सरोना से कुम्हारी 7 किमी सेक्शन अब ऑटोमैटिक सिग्नल हो गया है।

रेलवे का दावा है कि ऐसे सिस्टम से दो स्टेशनों के बीच दूरी के अनुसार 4, 5 या 6 ट्रेनें धड़ाधड़ आना-जाना कर सकती हैं। नागपुर से सरोना तक ऑटो सिग्नलिंग पूरा हो गया है। सरोना से रायपुर भी अगले तीन माह में पूरा करने का दावा है।

बता दें कि यह काम कराने के लिए रेलवे को तीन से चार बार ब्लॉक लेना पड़ा है। अभी हाल में लगातार दो दिनों तक चले काम से सरोना से कुम्हारी 7 किमी का काम पूरा हुआ। ऑटोमैटिक सिग्नल होने से ज्यादा से ज्यादा ट्रेन चलाने के साथ ही प्रमुख जंक्शन स्टेशन के ट्रैफिक को नियंत्रित करने में काफी सुविधा होती है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अप्रैल महीने में ऑटो सिग्नलिंग के क्षेत्र में सरोना से कुम्हारी और बिलासपुर से नया सोपान को पूरा करते हुए 14 किलोमीटर आटो सिग्नलिंग के काम को पूरा किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर सुरेश कुमार सोलंकी के नेतृत्व ऑटो सिग्नलिंग का काम कराया गया है।

Updated on:
27 Apr 2024, 3:29 PM IST
Published on: