रायपुर

Indigo Flight: रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए दो नई फ्लाइट 26 अक्टूबर से, जल्द मुंबई के लिए भी उड़ान… शेड्यूल जारी

Indigo Flight: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से दिल्ली के लिए 26 अक्टूबर से एयर इंडिया और इंडिगो की नई फ्लाइट उड़ान भरेगी। नागरिक उड्डयन निदेशालय (डीजीसीए) द्वारा नई फ्लाइट का संचालन करने की स्वीकृत दी गई है।
2 min read
Oct 23, 2025
इंडिगो फ्लाइट (ANI)
इंडिगो फ्लाइट (ANI)

Indigo Flight: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से दिल्ली के लिए 26 अक्टूबर से एयर इंडिया और इंडिगो की नई फ्लाइट उड़ान भरेगी। नागरिक उड्डयन निदेशालय (डीजीसीए) द्वारा नई फ्लाइट का संचालन करने की स्वीकृत दी गई है।

साथ ही इसका शेड्यूल भी जारी किया गया है। इस नई फ्लाइट के शुरू होने पर इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद दिल्ली- रायपुर के बीच 8 फ्लाइटों का संचालन होगा। इसमें 5 इंडिगो और एयर इंडिया की तीन फ्लाइट रोजाना उपलब्ध होगी। दोनों ही नई फ्लाइटों का शेड्यूल जारी किया गया है। साथ ही ट्रैवल्स संचालकों को टिकटों की बुकिंग करने के निर्देश दिए गए है।

बताया जाता है कि विंटर सीजन में जल्दी ही मुंबई के नई फ्लाइट के संचालन की कवायद चल रही है। शेड्यूल तय करते ही इसकी अधिकृत रूप से घोषणा की जाएगी। बता दें कि इस समय रायपुर- दिल्ली के बीच 6 फ्लाइटें उड़ान भरती हैं।

इंडिगो की नई उड़ान 26 से

विंटर सीजन के शुरू होते ही 26 अक्टूबर से इंडिगो की एक नई फ्लाइट दिल्ली-रायपुर-दिल्ली के बीच संचालित होगी। यह फ्लाइट दिल्ली से सुबह 10.15 बजे उड़ान भरने के बाद दोपहर 12.15 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में रायपुर से दोपहर 12.45 बजे उड़ान भरेगी के बाद दोपहर 2.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 12.10 बजे उड़ान भरने के बाद दोपहर 2.05 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद रायपुर से दोपहर 2.35 बजे रवाना होकर शाम 4.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

Indigo Flight: रायपुर से अब रोजाना 48 उड़ान

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में इस समय 48 फ्लाइटों का संचालन होता है। इसके जरिए रोजाना विभिन्न शहरों से करीब 6500 यात्रियों का आवागमन होता है। इसमें सबसे ज्यादा दिल्ली के लिए 6, मुंबई, हैदराबाद के लिए 3-3 फ्लाइटें शामिल है। दो अतिरिक्त फ्लाइयों के शुरू होने पर रोजाना 52 फ्लाइटों का संचालन होगा।

योगेश रायपुर एयरपोर्ट निदेशक

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट का नया निदेशक योगेश नगाइच को बनाया गया है। उन्हें महाराणा प्रताप एयरपोर्ट उदयपुर से स्थानांतरित कर रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वह 25 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे। एएआई के अधिकारी हैं और उनका कार्यकाल जनवरी 2023 में शुरू हुआ था। वह अपने 32 साल के अनुभव के साथ एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं और इससे पहले उन्होंने भोपाल, इंदौर, आगरा और श्रीनगर सहित कई अन्य एयरपोर्ट की जिम्मेदारी सम्हाल चुके है।

Updated on:
23 Oct 2025 10:57 am
Published on:
23 Oct 2025 10:57 am