रायपुर

IT Raid in CG: 200 आयकर अफसरों ने रायपुर में मारा छापा, घर और ऑफिसों में दी दबिश, चल रही जांच

IT Raid in CG: निकाय चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग का छापा पड़ा है। यहां रायपुर में 200 आयकर अफसरों की टीमों ने दबिश दी है। जल्द ही बड़ी टैक्स चोरी का खुलासा होगा..
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jan 2025, 1:16 PM IST
raipur IT Raid news

IT Raid in CG: छत्तीसगढ़ में बड़ी टैक्स चोरी का खुलासा होने वाला है। आज तड़के 200 आयकर अफसरों की टीमों ने शहर के अलग-अलग ठिकानों में दबिश दी। इसके अलावा दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर के साथ गोंदिया, कोकीनाडा समेत कुल 22 ठिकानों पर दबिश दी है। इधर रायपुर में सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप, रायपुर के राजीव नगर स्थित घर, जवाहर मार्केट स्थित ऑफिस, राठौर चौक स्थित गोदाम और रिंगरोड स्थित जगुआर शोरूम समेत भनपुरी स्थित राइस मिल पर दबिश दी गई है।

IT Raid in CG: घर और ऑफिसों में दी दबिश

खबरों की माने तो टैक्स में गड़बड़ी करने का मामला है। वहीं कार्रवाई के लिए 200 आईटी अफसरों की टीम घर और ऑफिसों में दबिश देकर फाइलों को जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक रामसागरपारा, राठौर चौक ,जवाहर मार्केट स्थित कारोबारियों के घर और ऑफिसों में IT ने रेड मारी है।

कहा जा रहा है कि टैक्स चोरी की शिकायत आयकर विभाग को मिली थी। हालांकि अभी जांच चल रही। छापामार कार्रवाई पूरी होने के बाद भी आयकर अफसर की टीम स्पष्ट जानकारी देगी। इधर शहर में आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

Updated on:
29 Jan 2025, 1:16 PM IST
Published on: