रायपुर

29 जुलाई को हुआ था BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का सड़क हादसा! अब लौट सकते हैं छत्तीसगढ़

Chhattisgarh BJP President: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज के बाद उनके 12 या 13 सितंबर तक छत्तीसगढ़ लौटने की संभावना है।
2 min read
Sep 05, 2026
Chhattisgarh BJP President
Chhattisgarh BJP President: 13 सितंबर तक लौट सकते हैं छत्तीसगढ़(photo-patrika)

Chhattisgarh BJP President: सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। दिल्ली के मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। स्वास्थ्य में सुधार को देखते हुए उनके 12 या 13 सितंबर तक छत्तीसगढ़ लौटने की संभावना जताई जा रही है। किरण सिंह देव ने दिल्ली से मोबाइल के जरिए बस्तर जिला भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लिया और करीब 7 मिनट तक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने सेवा, समर्पण और संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

BJP State President: मोबाइल के जरिए बस्तर जिला भाजपा की बैठक में जुड़े

स्वास्थ्य लाभ ले रहे किरण सिंह देव ने दिल्ली से ही बस्तर जिला भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में मोबाइल के माध्यम से हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने करीब 7 मिनट तक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण के माध्यम से ही संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है। व्यक्तिगत परिस्थितियां कैसी भी हों, संगठन और समाजसेवा के प्रति संकल्प सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ काम करने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के कर्म और कर्तव्य के संदेश का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से निरंतर कर्मपथ पर आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया। स्वास्थ्य लाभ के बीच उनका संगठन की बैठक में मोबाइल के जरिए जुड़ना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए भी उत्साह बढ़ाने वाला रहा।

29 जुलाई को हुआ था सड़क हादसा

बता दें कि 29 जुलाई को किरण सिंह देव सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह परिवार के साथ बागेश्वर धाम, छतरपुर (मध्य प्रदेश) से लौट रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर उनकी इनोवा कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई थी।

हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया, जहां मेदांता अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया। हादसे के बाद से उनका उपचार और स्वास्थ्य निगरानी दिल्ली में ही चल रही है।

डॉक्टरों की निगरानी में लगातार हो रहा सुधार

फिलहाल किरण सिंह देव की स्थिति में लगातार सुधार बताया जा रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। स्वास्थ्य बेहतर होने के बाद अब उनके छत्तीसगढ़ लौटने की उम्मीद बढ़ गई है। संभावना है कि वह 12 या 13 सितंबर तक प्रदेश वापस लौट सकते हैं।

Updated on:
05 Sept 2026 11:05 am
Published on:
05 Sept 2026 11:04 am