रायपुर

Lok Sabha Election Results 2024: 220 प्रत्याशियों की बढ़ी धक-धक, वोट काउंटिंग शुरू

Lok Sabha Election Results 2024: वोट की काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस की किस्मत में कितनी सीटें आएंगी इसका परिणाम आज जारी हो जाएगा।

3 min read
Jun 04, 2024

Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे आज यानी 4 जून दिन - मंगलवार को वोट की काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ (Lok Sabha Election Results 2024) की 11 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस की किस्मत में कितनी सीटें आएंगी इसका परिणाम आज जारी हो जाएगा। रायपुर लोकसभा सीट से 38 उम्मीदवारों समेत छत्तीसगढ़ में 220 प्रत्याशियों के किस्मत का आज फैसला होगा।

Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा में भाजपा कांग्रेस में सीधा वार

छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में भाजपा-कांग्रेस (Lok Sabha Election Results 2024) के बीच महामुकाबला है। एक तरफ भाजपा ने अपने दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी चुने हुए खास दिग्गजों को उम्मीदवार बनाया। रायपुर लोकसभा सीट में भाजपा से वर्तमान मंत्री और रायपुर दक्षिण विधानसभा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल उम्मीदवार है, तो दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय मैदान में उतरे है।

Lok Sabha Election Results 2024

बस्तर से भाजपा (Lok Sabha Election Results 2024) के दिग्गज नेता महेश कश्यप तो कांग्रेस से कवासी लखमा मैदान में है। महासमुंद लोकसभा सीट से पूर्व विधायक रूपकुमारी चौधरी तो कांग्रेस से ताम्रध्वज साहू उम्मीदवार है। कांकेर से भाजपा के भोजराज नाग और कांग्रेस से बीरेश ठाकुर उम्मीदवार है। राजनांदगांव से वर्तमान सांसद संतोष पांडेय तो कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मैदान में है।

इधर बिलासपुर से भाजपा से तोखन साहू तो कांग्रेस से देवेंद्र यादव मैदान में है। दुर्ग से भाजपा के वर्तमान सांसद विजय बघेल तो कांग्रेस से राजेंद्र साहू है। जांजगीर-चांपा से भाजपा से कमलेश जांगड़े तो कांग्रेस से शिवकुमार डहरिया है। सरगुजा से चिंतामणि महाराज तो कांग्रेस से शशि सिंह है। वहीं रायगढ़ से भाजपा की दिग्गज नेत्री और पूर्व सांसद सरोज पांडेय तो कांग्रेस से ज्योत्सना महंत उम्मदीवार है।

Lok Sabha Election Results 2024: छत्तीसगढ़ में 3 चरणों में हुआ मतदान

छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान 7 मई को समाप्त हो गया। पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव में तीन लोकसभा सीट पर और तीसरे चरण में 7 मई को कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, सरगुजा और रायगढ़ में सात लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। बता दें कि, पूरे भारत के लोकसभा सीट समेत छत्तीसगढ़ लोकसभा सीट के परिणाम भी 4 जून को जारी होंगे।

Lok Sabha Election Results 2024

प्रदेश में 3 चरणों में 72.8% हुई है वोटिंग

प्रदेश में तीनों चरणों में कुल 72.8 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। अगर 2019 के लोकसभा चुनाव में हुए मतदान (71.49%) से तुलना करें तो इस बार 1.31 प्रतिशत ज्यादा मतदान हुआ है। इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग सरगुजा सीट पर 78.78 प्रतिशत और सबसे कम 63.95 प्रतिशत बिलासपुर में मतदान हुआ है।


इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1 करोड़ 50 लाख 40 हजार 444 मतदाताओं ने तय किया है। इनमें 75 लाख 15 हजार 102 पुरुष, 75 लाख 25 हजार 123 महिला और 219 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

Also Read
View All

अगली खबर