रायपुर

Nepal Flood Update: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों को लेकर बड़ा अपडेट, 9 की जानकारी मिली, 2 लापता

Nepal Disaster: नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के बीच छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई है। रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौट रहे हैं, जबकि बिलासपुर और सरगुजा के 2 नागरिक लापता हैं।
2 min read
Aug 29, 2026
Nepal Flood Update
नेपाल बाढ़-भूस्खलन के बीच छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट (photo source- Patrika)

Nepal Flood Update: नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से बने गंभीर हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने वहां गए प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर निगरानी और राहत प्रयास तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य सरकार नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों की लगातार जानकारी जुटा रही है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक प्रदेश से जुड़े 9 नागरिकों की स्थिति का पता चला है। इनमें 2 के परिजनों से संपर्क स्थापित हो चुका है, रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित हैं और वापस लौट रहे हैं, जबकि बिलासपुर और सुरगुजा से जुड़े 2 नागरिकों के लापता होने की सूचना है।

Chhattisgarh Nepal Update: बिलासपुर की मंजू की जानकारी मिली

बिलासपुर की 65 वर्षीय मंजू राय चौधरी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल गई थीं। उनके संबंध में परिजनों से संपर्क स्थापित हो गया है। प्रशासन उनके संबंध में उपलब्ध सूचनाओं का सत्यापन और आवश्यक समन्वय कर रहा है। वहीं रायपुर के माना क्षेत्र के दिनेश ओझा, प्रेम सिंह जगत, नारायण सेन, यतेंद्र प्रकाशी और दिनेश सिंह ठाकुर के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है। पांचों नागरिक 21 अगस्त को नेपाल गए थे और अब रायपुर लौटने के लिए रवाना हो चुके हैं।

बिलासपुर की प्रियंका और सुरगुजा की डॉ. मीना अब भी लापता

बिलासपुर निवासी 39 वर्षीय प्रियंका चौधरी के नेपाल में लापता होने की सूचना है। वे फिनलैंड की नागरिक हैं। उनके परिजनों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रशासन संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है। सुरगुजा निवासी डॉ. मीना गुप्ता जो यूनाइटेड किंगडम की नागरिक हैं, वह भी नेपाल में लापता हैं। उनका अंतिम ज्ञात स्थान रसुवागढ़ी इमिग्रेशन कार्यालय, नेपाल-चीन सीमा बताया गया है।

हर सूचना पर सरकार की नजर

राज्य सरकार नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों की जानकारी जुटाने के साथ उनके परिजनों को भी आवश्यक सहयोग उपलब्ध करा रही है। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के माध्यम से सूचनाओं का लगातार आदान-प्रदान किया जा रहा है। सरकार नेपाल प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के साथ भी समन्वय बनाए हुए है।

सरकारी की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर: टोल फ्री 1070 | कंट्रोल रूम 0771-2223471

नेपाल में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन से सड़क और आवागमन प्रभावित हुआ है, जबकि कई जगहों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ऐसे हालात में नेपाल घूमने या अन्य काम से पहुंचे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ी है।

छत्तीसगढ़ से भी कई लोग नेपाल गए हुए हैं। नेपाल में बिगड़ते हालात की जानकारी सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने वहां मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों की जानकारी जुटाना शुरू किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रशासन संबंधित लोगों और उनके परिजनों से संपर्क कर उनकी स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है।

Updated on:
29 Aug 2026 04:30 pm
Published on:
29 Aug 2026 03:54 pm
Also Read
View All
रिश्तेदारों की बातों से नहीं टूटा हौसला, पापा के दिखाए रास्ते पर चलकर 23 की उम्र में जीते 26 मेडल, जानें वंशिका का सफर

Ration card e-KYC: ई-केवाईसी के फेर में अटका राशन, पांच महीने से इंतजार कर रहे हितग्राही, ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी

80 हजार से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही, फिर भी इमरजेंसी में नहीं एंबुलेंस-स्टाफ, रायपुर रेलवे स्टेशन की योजना फेल

नक्सलवाद की मुक्ति के बाद पहली बार बस्तर आएंगे राहुल गांधी? आदिवासी मुद्दों पर बनेगी खास रिपोर्ट, यहां समझें पूरा प्लान!

यूथ कांग्रेस चुनाव में डिजिटल दंगल! Facebook-Instagram पर दावेदारों ने झोंकी पूरी ताकत, जानें वोटिंग की तारीख