रायपुर

नेपाल बाढ़ में फंसे हैं छत्तीसगढ़ के लोग! CM साय ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, मदद के लिए कंट्रोल रूम एक्टिव

Nepal Flood 2026: नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। सहायता के लिए 1070 और +91-771-2223471 पर संपर्क किया जा सकता है।
2 min read
Aug 27, 2026
Nepal Flood 2026
Nepal Flood 2026: नेपाल बाढ़ में फंसे हैं छत्तीसगढ़ के लोग(photo-patrika

Nepal Flood 2026: नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने वहां फंसे प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। नागरिक या उनके परिजन सहायता और जरूरी जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 तथा +91-771-2223471 पर संपर्क कर सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार हर नागरिक के साथ खड़ी है। फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तरह सक्रिय है।

Chhattisgarh Citizens in Nepal: सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिक अथवा उनके परिजन आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा दूरभाष नंबर +91-771-2223471 पर भी सहायता एवं आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। सरकार का उद्देश्य नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों तक जल्द से जल्द सहायता पहुंचाना है।

CM साय ने दिया भरोसा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तत्परता से काम कर रही है। परिजनों से भी अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन से संपर्क करें।

नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही

नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने बड़े स्तर पर तबाही मचाई है। तिब्बत सीमा से लगे इलाकों में बुधवार सुबह अचानक तेज जलप्रवाह आया, जिसने देखते ही देखते गांवों, सड़कों, पुलों और बिजली परियोजनाओं को अपनी चपेट में ले लिया। कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं।

162 लोगों की मौत, 844 लापता

भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आए विनाशकारी फ्लैश फ्लड के कारण अब तक कम से कम 162 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 844 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में कम से कम 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। लगातार जारी राहत एवं बचाव अभियान के बीच दूरदराज के प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचना प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई है।

भारत के बिहार तक पहुंच सकता है बाढ़ का पानी

नेपाल में आई बाढ़ के बाद भारत के बिहार में भी स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है। नेपाल से निकलने वाली नदियों में जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ का पानी बिहार के कुछ इलाकों तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

राहत और बचाव अभियान जारी

नेपाल में प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। लापता लोगों की तलाश के साथ प्रभावित नागरिकों तक जरूरी सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ सरकार भी अपने नागरिकों की जानकारी जुटाने और जरूरत पड़ने पर उन्हें सहायता उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय है।

Updated on:
27 Aug 2026 11:26 am
Published on:
27 Aug 2026 11:25 am