
B.Ed-D.El.Ed Counselling: दूसरी सूची में किसे मिलेगा कॉलेज? (photo-patrika)
B.Ed-D.El.Ed Counselling: छत्तीसगढ़ के शिक्षा महाविद्यालयों में B.Ed और D.El.Ed Admission 2026 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। पहले चरण की दूसरी प्रोविजनल सूची के बाद अब गुरुवार को दूसरी फाइनल सूची जारी की जाएगी। प्रोविजनल सूची के मुताबिक B.Ed की 9,396 सीटों में से 7,389 और D.El.Ed की 3,806 सीटों में से 3,608 सीटें आवंटित की गई हैं। दूसरी सूची में कुल 10,997 सीटों पर अभ्यर्थियों को कॉलेज अलॉट किए गए हैं। सूची जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थी 27 अगस्त से 2 सितंबर तक संबंधित कॉलेज में प्रवेश ले सकेंगे।
दूसरी सूची के लिए B.Ed की कुल 9,396 सीटों में से 7,389 सीटें आवंटित की गई हैं। वहीं D.El.Ed की 3,806 सीटों में से 3,608 सीटों पर अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किए गए हैं। इस तरह दोनों पाठ्यक्रमों में कुल 10,997 सीटों का आवंटन हुआ है। दूसरी सूची के बाद B.Ed की 2,007 और D.El.Ed की 198 सीटें अभी रिक्त हैं। इन सीटों पर आगामी सूची और काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए प्रवेश दिया जाएगा।
दूसरी फाइनल सूची जारी होने के बाद आवंटित अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया 27 अगस्त से 2 सितंबर तक चलेगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में संबंधित शिक्षा महाविद्यालय में पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इससे पहले पहले राउंड की पहली सूची में B.Ed की 14,005 और D.El.Ed की 6,379 सीटें अलॉट की गई थीं। इनमें से B.Ed की 4,609 और D.El.Ed की 2,573 सीटों पर प्रवेश पूरा हो चुका है।
पहले चरण की काउंसलिंग में दूसरी सूची के बाद भी प्रवेश प्रक्रिया आगे जारी रहेगी। तीसरी सूची के लिए दावा-आपत्ति 7 सितंबर को ली जाएगी, जबकि तीसरी सूची 9 सितंबर को जारी होगी। इसके बाद चौथी सूची 15 सितंबर को जारी की जाएगी। इस प्रक्रिया के जरिए खाली रह गई सीटों को भरने का प्रयास किया जाएगा। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग की प्रत्येक तारीख पर नजर रखने और निर्धारित समय पर प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
B.Ed और D.El.Ed की काउंसलिंग प्रक्रिया का दूसरा चरण भी सितंबर से शुरू होगा। इसके लिए पंजीयन और ऑनलाइन विकल्प फार्म 22 से 25 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे। इसके बाद पहले चरण की सूची के लिए दावा-आपत्ति 29 सितंबर को होगी और आवंटित अभ्यर्थियों को 1 से 6 अक्टूबर तक प्रवेश लेना होगा।
दूसरी सूची के लिए दावा-आपत्ति 9 अक्टूबर को और सूची 12 अक्टूबर को जारी होगी। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को 12 से 15 अक्टूबर तक प्रवेश लेना होगा। वहीं तीसरी सूची के लिए दावा-आपत्ति 21 अक्टूबर को और सूची 23 अक्टूबर को जारी होगी। अंतिम चरण में अभ्यर्थियों को 23 से 27 अक्टूबर तक प्रवेश लेने का मौका मिलेगा।
Updated on:
27 Aug 2026 07:32 am
Published on:
27 Aug 2026 07:31 am
