26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूलों के लिए बड़ा अलर्ट! इस दिन अचानक पहुंचेंगे शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, गड़बड़ी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

Raipur News: स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर से प्रदेश के स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को 10 दिन के भीतर स्कूलों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
2 min read
Google source verification

रायपुर

image

Khyati Parihar

image

अनुराग सिंह

Aug 26, 2026

Chhattisgarh News

स्कूलों में दस्तक देंगे शिक्षा मंत्री (फोटो सोर्स- पत्रिका)

रायपुर@अनुराग सिंह। Chhattisgarh News: स्कूल शिक्षा मंत्री शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर से स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान यदि स्कूलों की व्यवस्था ठीक नहीं मिली तो स्कूल प्रबंधकों पर एक्शन भी हो सकता है। मंगलवार को पं दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में यह बात निकल कर सामने आई।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि स्कूल घर की तरह है। वहां यदि कोई समस्या है तो उसमें सुधार करें। मीडियाकर्मियों का काम ही कमियां निकालना है। उन्हें ऐसा मौका ही क्यों देते हैं। इस दौरान स्मार्ट क्लास को लेकर कहा गया कि स्मार्ट क्लास भी दी गई, लेकिन धूल खा रही हैं। इस दौरान जेडी, डीईओ और बीईओ को दी चेतावनी दी कि 10 दिन का समय दिया जा रहा है सब सुधार लें।

निरीक्षण के दौरान यदि व्यवस्था ठीक नहीं मिली तो किसी की खैर नहीं होगी। वहीं मंत्री ने टेट पर कहा कि मध्यप्रदेश में विभागीय टेट परीक्षा यदि कराई जाती है तो उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी उसे अपनाया जाएगा।

स्कूल भी शिक्षकों का दूसरा घर

अधिकारियों ने बताया कि शिक्षक और प्राचार्यों के बीच आपस में सामंजस्य की कमी है। जिसके कारण भी व्यवस्था नहीं हो पाती है। वहीं, मंत्री ने कहा कि स्कूल शिक्षकों का दूसरे घर की तरह है। स्कूल में कहीं भी कमियां है उसे तुरंत सुधारें।

अधिकारी नहीं पहुंच रहे निरीक्षण करने

बैठक में अधिकारियों के स्कूल निरीक्षण की बात भी सामने आई। जिसमें बताया कि कई डीईओ, बीईओ, समन्वयक ऐसे हैं जो निरीक्षण करने नहीं जा रहे हैं। इसमें से ज्यादातर ऐसे है जो जानबूझकर नहीं जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा अधिकारियों से मासिक प्रगति रिपोर्ट प्राप्त कर जिलेवार समीक्षा की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जहां शिक्षक नहीं वहां ई-विद्या चैनल से पढ़ाई

गजेंद्र यादव ने कहा कि अभी 5000 पदों के साथ ही आत्मानंद स्कूलों में भी लगभग 3000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। जिस भी स्कूल में शिक्षक नहीं हैं। वहां ई विद्या चैनल के कंटेंट से विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। ई विद्या पोर्टल है और स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस है। ऐसे स्कूलों में कंटेंट को भेजे जाएंगे। शिक्षकों की अनुपस्थिति में भी पढ़ाई कराई जाएगी।

ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं तो कटेगी सैलरी

शिक्षकों-कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति, वीएसके व सीजी स्कूल पोर्टल में पंजीयन और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई। इसमें मंत्री ने स्पष्ट किया कि वीएसके एप के लिए 15 अगस्त तक छूट दी गई थी। इसके बाद यदि भी अटेंडेंस नहीं लगाते तो सैलरी काटी जाएगी।

बच्चों को योग, खेलकूद, शारीरिक व रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाए

मंत्री गजेंद्र यादव ने शनिवार को आयोजित होने वाले बैगलेस डेश् को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दिन बच्चों को योग, खेलकूद, शारीरिक व रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाए। स्कूलों में स्काउट-गाइड गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।