25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mahtari Vandan Yojana: आज आएगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त! राखी से पहले CM साय का बड़ा तोहफा

रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। CM विष्णुदेव साय आज 31वीं किस्त जारी करेंगे, जिससे 67.28 लाख महिलाओं के खातों में ₹631 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर होगी।
2 min read
Google source verification
Mahtari Vandan Yojana

Mahtari Vandan Yojana: आज आएगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त!(photo-patrika)

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए रक्षाबंधन से पहले बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 25 अगस्त को बालोद जिले के डौण्डीलोहारा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के तहत प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी। सितंबर में मिलने वाली यह किस्त सरकार की ओर से रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के लिए विशेष सौगात होगी। इससे महिलाओं को आर्थिक मदद मिलेगी।

Mahtari Vandan Yojana 31st Installment: राखी से पहले CM साय का महिलाओं को तोहफा

महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त सितंबर 2026 में जारी की जानी थी, लेकिन रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे निर्धारित समय से पहले जारी करने का फैसला किया है। इससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को त्योहार से पहले आर्थिक सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान किस्त की राशि का अंतरण किया जाएगा।

67.28 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचेगी राशि

31वीं किस्त के रूप में कुल 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपए की राशि हितग्राहियों के खातों में भेजी जाएगी। सरकार के अनुसार योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस राशि का इस्तेमाल महिलाएं घरेलू जरूरतों के अलावा स्वास्थ्य, पोषण और अन्य जरूरी खर्चों में कर रही हैं। कई महिलाएं अपनी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए राशि को सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर रही हैं।

30 किस्तों में बांटे जा चुके हैं 19 हजार करोड़ से ज्यादा

महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 30 किस्तों में करीब 19,444 करोड़ रुपए की सहायता राशि महिलाओं को दी जा चुकी है। सरकार का कहना है कि नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और वे छोटी-बड़ी आर्थिक गतिविधियों में भी इसका उपयोग कर पा रही हैं।

त्योहार से पहले खाते में आएंगे पैसे

आमतौर पर सितंबर की किस्त सितंबर महीने में ही जारी की जानी थी, लेकिन इस बार रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को राशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में प्रदेश की महिला हितग्राहियों को त्योहार से पहले आर्थिक मदद मिलेगी।