24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Raipur News: 5 मौतों का सच 7 महीने बाद आया सामने, पत्नी और 3 बच्चों का हत्यारा निकला परिवार का मुखिया!

Raipur News: 5 मौतों का सच 7 महीने बाद आया सामने, पत्नी और 3 बच्चों का हत्यारा निकला परिवार का मुखिया!

Wife and Children Murder: रायपुर के संजय नगर में 5 लोगों की सामूहिक मौत के मामले में SIT जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। पत्नी और 3 बच्चों की हत्या के आरोप में मृतक साजिद अली के खिलाफ 7 महीने बाद FIR दर्ज की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 24 Nov 2026, 6:38 PM IST

Raipur News

Raipur News: 5 मौतों का सच 7 महीने बाद आया सामने(photo-patrika)

Raipur News: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के संजय नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों की सामूहिक मौत के मामले में करीब सात महीने बाद बड़ा खुलासा हुआ है। विशेष जांच दल (SIT) की जांच में सामने आया है कि परिवार के मुखिया साजिद अली ने ही अपनी पत्नी और तीन बच्चों को कीटनाशक देकर उनकी हत्या की थी। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। SIT की जांच रिपोर्ट के आधार पर टिकरापारा थाना पुलिस ने अब साजिद अली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

Raipur Mass Death Case: किराए के मकान में मिली थीं एक ही परिवार के 5 लोगों की लाशें

यह पूरा मामला रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित मदनी चौक का है। 17 जुलाई को यहां एक किराए के मकान में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिले थे। मृतकों की पहचान साजिद अली (50 वर्ष), उसकी पत्नी राबिया और तीन बच्चों इरशाद अली, शाहिदा बेगम और इरशाबा परवीन के रूप में हुई थी।

घटना के दौरान साजिद अली का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था, जबकि परिवार के बाकी चार सदस्यों के शव मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े हुए थे। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई थी।

SIT की जांच में सामने आई हत्या की पूरी कहानी

घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। टीम ने घटना से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जांच की। अब SIT की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि साजिद अली ने पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों को कीटनाशक दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद साजिद ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जांच में परिवार के बाकी चार सदस्यों की मौत के लिए साजिद अली को जिम्मेदार पाया गया है।

सात महीने बाद मृतक मुखिया के खिलाफ हत्या की FIR

SIT की जांच पूरी होने के बाद टिकरापारा थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर साजिद अली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना के करीब सात महीने बाद हुई इस कार्रवाई से मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस अब दर्ज FIR के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। इस मामले में SIT की जांच रिपोर्ट के सामने आने के बाद पांचों लोगों की मौत की गुत्थी सुलझ गई है।