24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / AI Based Learning: रायपुर के 22 कॉलेजों के 500 से अधिक शिक्षक सीखेंगे एआई का उपयोग, शिक्षा विभाग और गूगल फॉर एजुकेशन के बीच एमओयू

AI Based Learning: रायपुर के 22 कॉलेजों के 500 से अधिक शिक्षक सीखेंगे एआई का उपयोग, शिक्षा विभाग और गूगल फॉर एजुकेशन के बीच एमओयू

AI Training for Teachers: 22 कॉलेजों के 500 से अधिक शिक्षकों को एआई के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग और गूगल फॉर एजुकेशन के बीच इस संबंध में एमओयू हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 24 Nov 2026, 1:29 PM IST

AI Based Learning

शिक्षक सीखेंगे एआई का उपयोग (Photo AI image)

AI Training for Teachers: छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में अब पढ़ाई, शोध और विद्यार्थियों के मूल्यांकन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल बढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने गूगल फॉर एजुकेशन के साथ समझौता किया है। इसके तहत कॉलेजों के प्राध्यापकों के साथ विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को एआई के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शुरुआती चरण में रायपुर जिले के 22 महाविद्यालयों के 500 से अधिक शिक्षकों और उच्च शिक्षा संचालनालय के 50 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य शिक्षकों को नई तकनीक से जोड़कर पढ़ाई को अधिक सरल, रोचक और प्रभावी बनाना है।

शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने रविवार को दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में एमओयू हस्ताक्षर किए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहा कि एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी कार्यक्षमता और शिक्षण प्रभावशीलता बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। एक शिक्षक की भूमिका केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होती, बल्कि विद्यार्थियों में सोचने, समझने और सवाल करने की क्षमता विकसित करना भी है। एआई इस भूमिका को और प्रभावी बना सकता है।

स्थानीय भाषाओं में भी तैयार हो सकेगी अध्ययन सामग्री

इस तकनीक के इस्तेमाल से प्राध्यापक बहुभाषी अध्ययन सामग्री तैयार कर सकेंगे। जटिल विषयों को आसान भाषा और रोचक तरीके से समझाने, पाठ योजनाएं बनाने तथा विद्यार्थियों के लिए अभ्यास सामग्री तैयार करने में भी मदद मिलेगी। इससे अलग-अलग भाषाई पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को विषय समझने में सुविधा हो सकती है। खासकर छत्तीसगढ़ जैसे बहुभाषी राज्य में स्थानीय जरूरतों के अनुरूप अध्ययन सामग्री तैयार करने की संभावनाएं बढ़ेंगी।

मूल्यांकन और शोध में भी होगा इस्तेमाल

एआई की मदद से विद्यार्थियों के मूल्यांकन, उनके प्रदर्शन का विश्लेषण और फीडबैक देने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। शोध कार्यों में उपलब्ध जानकारियों के विश्लेषण और नए विषयों पर अध्ययन के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकता है। हालांकि एआई से मिली जानकारी की शैक्षणिक उपयोग से पहले जांच और सत्यापन जरूरी होगा।

कार्यालयीन कामकाज में भी बचेगा समय

इस पहल में गैर-शिक्षकीय कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। एआई की मदद से पत्राचार, दस्तावेज तैयार करने, सूचनाओं का विश्लेषण और अन्य कार्यालयीन कार्यों को सरल और समयबद्ध बनाया जा सकेगा। प्रारंभिक कार्यशाला के बाद विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 10 ऑफलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित होंगे। जरूरत के अनुसार ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।