24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / 2008 में 10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला कैदी 18 साल से लापता, अब रायपुर पुलिस ने दर्ज की FIR

2008 में 10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला कैदी 18 साल से लापता, अब रायपुर पुलिस ने दर्ज की FIR

Parole Case: हत्या के मामले में सजा काट रहा गणेश देवांगन 2008 में 10 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन 18 साल बाद भी वापस नहीं लौटा। अब रायपुर की कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 24 Nov 2026, 1:33 PM IST

2008 में 10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला कैदी 18 साल से लापता(photo-AI)

2008 में 10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला कैदी 18 साल से लापता(photo-AI)

Raipur Central Jail: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हत्या के मामले में सजा काट रहा कैदी 10 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया, लेकिन 18 साल बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटा। सजायाफ्ता कैदी गणेश देवांगन को 23 जुलाई 2008 को पैरोल पर रिहा किया गया था। पैरोल की अवधि पूरी होने के बाद उसे केंद्रीय जेल रायपुर में सरेंडर करना था, लेकिन वह तय समय पर जेल नहीं पहुंचा। तब से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अब इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Prisoner Escapes on Parole: 2008 में मिली थी 10 दिन की पैरोल

जानकारी के मुताबिक, रायपुर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर कैदी गणेश देवांगन को 10 दिन के पैरोल पर जेल से रिहा किया गया था। उसे 23 जुलाई 2008 को छोड़ा गया था। पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद उसे वापस केंद्रीय जेल रायपुर में दाखिल होना था, लेकिन वह जेल नहीं लौटा। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा है।

जेल अधीक्षक ने पुलिस को भेजा पत्र

केंद्रीय जेल रायपुर के अधीक्षक ने 19 नवंबर 2026 को कोतवाली थाना प्रभारी को पत्र भेजकर मामले की जानकारी दी थी। पत्र में कैदी के पैरोल पर रिहा होने और निर्धारित समय पर जेल वापस नहीं आने का पूरा विवरण दिया गया था। जेल प्रशासन ने पुलिस से फरार कैदी के संबंध में ताजा जानकारी जुटाने और एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।

पुरानी बस्ती इलाके का बताया गया पता

जेल प्रशासन की ओर से भेजे गए दस्तावेजों में कैदी गणेश देवांगन का पता पुरानी बस्ती क्षेत्र के मिनीमाता चौक-बूढ़ेश्वर चौक का बताया गया है। हालांकि, थाना सीमा और मूल प्रकरण से संबंधित जानकारी के आधार पर मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का पाया गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

18 साल से फरार कैदी की तलाश पुलिस के सामने चुनौती

जेल प्रशासन का पत्र और दस्तावेज मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। करीब 18 साल से फरार चल रहे कैदी का पता लगाना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है। अब पुलिस उसकी तलाश कर उसे गिरफ्तार करने और वापस जेल भेजने की कार्रवाई में जुटेगी।