रायपुर

Nikay Chunav Results 2025: CM के गृहजिले में BJP और कांग्रेस का खुला खाता! धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं में की जीत दर्ज, देखें बाकी का हाल

Nikay Chunav Results 2025: छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में मेयर-पार्षद चुनाव की काउंटिंग चल रही है। EVM के वोट गिने जा रहे हैं।

2 min read
Feb 15, 2025

Nikay Chunav Results 2025: छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में मेयर-पार्षद चुनाव की काउंटिंग चल रही है। EVM के वोट गिने जा रहे हैं। इससे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। वहीं बीजापुर में भाजपा के एक पार्षद प्रत्याशी की जीत हुई है। बीजापुर नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 14 से भाजपा प्रत्याशी मुकेश राठी जीते। इतना ही नहीं अन्य नगर पंचायत में भी बीजेपी का खाता खुल गया है।

देखें कहां हुई बीजेपी की जीत

बलौदाबाजार: कांग्रेस नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी गोपी साहू जीते
भानुप्रतापपुर, पखांजूर नगर पंचायत में BJP की जीत
नगर पंचायत बसना में बीजेपी प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई है।
महासमुंद के पिथौरा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी देवेश निषाद विजयी।

साजा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी की जीत

साजा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। यहां हिमांशु वर्मा 1400 वोट से विजयी हुए हैं। बीजेपी के 10 पार्षदों ने अपनी जीत दर्ज कराई तो वहीं कांग्रेस के पांच पार्षद भी जीते हैं।

नगर पंचायत नवागढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत

Nagriya Nikay Election Results 2025: नगर पंचायत नवागढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी सिध्दांत चौहान की जीत हुई है। यहां BJP और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों को हार का सामना करना पड़ा है। 12 पार्षद भाजपा और 3 निर्दलीय पार्षदों ने बाजी मारी है। कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।

मुख्यमंत्री के गृहजिले में कांग्रेस प्रत्याशी की हुई जीत

सीएम के गृहजिला जशपुर में BJP और कांग्रेस का खाता खुला है। यहां जशपुर से पत्थलगांव नगर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी संगीता सिंह की जीत हुई है। वहीं कुनकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील ने बाजी मारते हुए जीत दर्ज की है।

पत्थलगांव में लहरा बीजेपी का परचम

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में BJP का खाता खुल गया है। जशपुर से पत्थलगांव नगर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी संगीता सिंह की जीत हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी उर्वशी सिंह की हार हुई।

कुनकुरी नगर पंचायत कांग्रेस के कब्जे में

कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। बता दें कि कुनकुरी क्षेत्र से ही मुख्यमंत्री साय विधायक हैं।

धमतरी: भखारा और मगरलोड नपं में बीजेपी की जीत

भखारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत हुई है। यहां भाजपा की ज्योति जैन ने जीत दर्ज की है। वहीं मगरलोड नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत हुई है। कांग्रेस की लीलेश सुरेश साहू जीतीं है।

10 नगर निगम के मेयर का फैसला

रायपुर नगर निगम, बिलासपुर नगर निगम, दुर्ग, कोरबा, अंबिकापुर, चिरमिरी, धमतरी, राजनांदगांव, जगदलपुर और रायगढ़ नगर निगम को नया मेयर मिलेगा।

Nikay Chunav Results 2025: रायपुर में 104 टेबल पर होगी गिनती

रायपुर के सेजबहार के इंजीनियरिंग कॉलेज कैम्पस में वोटों की गिनती होगी। सुबह 9 बजे सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती होगी। पूरी प्रक्रिया की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। राजधानी रायपुर में 70 वार्डों के 1095 मतदान केंद्रों में मतदान के लिए लगभग 15 राउंड में गिनती होगी। गिनती के लिए 10 मतगणना टेबल लगाये गए हैं।

Also Read
View All

अगली खबर