Voter List 2026: राज्य में 5.68 लाख नो-मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। 14 फरवरी तक सुनवाई होगी और 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
Voter List 2026: राज्य में नो मैपिंग वाले 5.68 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किया जा चुका है, जिनके मामलों पर 14 फरवरी तक सुनवाई होगी। 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। ऐसे मतदाता जिनके नामों का मिलान 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो पाया है।
ऐसे मतदाताओं की संख्या प्रदेश में 6 लाख 40 हजार 145 है। इनमें से 5.68 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किया जा चुका है। 23 दिसम्बर को मतदाता सूची प्रकाशित की जा चुकी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के मुताबिक मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 की प्रक्रिया जारी है। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद दावा एवं आपत्ति की अवधि 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।
ऐसे मतदाता, जिनका एसआईआर की गणना चरण के दौरान प्राप्त गणना पत्र में वर्ष 2003 की एसआईआर मतदाता सूची से मिलान नहीं हो पाया है, अथवा अंतर पाया गया है, उनके संबंध में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा नियमानुसार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस प्राप्त होने पर संबंधित मतदाता विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ/ एईआरओ के समक्ष भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य निर्धारित 13 दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं।
Voter List 2026: 5 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस जारी हो चुका है। राजनीतिक दलों से अपील की है कि साप्ताहिक रूप से प्राप्त दावा एवं आपत्ति की सूची का अवलोकन कर सभी पात्र मतदाताओं के नाम जोडऩे तथा अपात्र मतदाताओं के नाम विलोपन में सहयोग प्रदान करें। 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा- यशवंत कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मुख्य निर्वाचन, पदाधिकारी कार्यालय
Voter List 2026: सभी प्राप्त दावा-आपत्तियों पर संबंधित विधानसभा क्षेत्र ईआरओ/ एईआरओ द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 14 फरवरी 2026 तक सुनवाई एवं आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। सुनवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात पात्र पाए गए दावों एवं आपत्तियों का विधिवत निर्णय करते हुए 21 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।