रायपुर

OMG: 25 गुमशुदा बच्चों की तलाश किए बिना ही बंद कर दी फाइल, आरोपी पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज

गुमशुदा बच्चों की तलाश किए बिना ही फाइल बंद करने वाले आरोपी पुलिसकर्मियों पर गाज गिरेगी।
2 min read
Sep 25, 2017
missing children

रायपुर. गुमशुदा बच्चों की तलाश किए बिना ही फाइल बंद करने वाले आरोपी पुलिसकर्मियों पर गाज गिरेगी। इसका आदेश जारी करने वाले तात्कालीन कोरिया एसपी सुजीत कुमार की भूमिका की छानबीन होगी। राज्य पुलिस मुख्यालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का आदेश दिया है। इस संबंध में आईजी हिमांशु गुप्ता को नोटिस जारी कर प्रकरण की जानकारी मांगी है।

सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का पालन नहीं करने और 25 गुमशुदा बच्चों की तलाश किए बिना ही प्रकरण का खात्मा करने का जवाब मांगा है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने गुमशुदा बच्चों और मानव तस्करी को गंभीरता से रोकने का 15 अगस्त तक अभियान चलाने का आदेश दिया था। जनवरी 2001 से मार्च 2017 तक गुमशुदा 1195 बच्चों की बरामदगी के लिए अभियान की शुरूवात की गई थी।

यह है मामला

गुमशुदा बच्चों पतासाजी करने के लिए देशभर के साथ ही प्रदेश में भी ऑपरेशन तलाश अभियान चलाया गया था। लेकिन, कोरिया जिला पुलिस ने अपने क्षेत्र में शतप्रतिशत बच्चों की बरामदगी दिखाने के लिए 25 बच्चों के प्रकरणों का खात्मा कर दिया। तात्कालीन एसपी सुजीत कुमार ने विधिवत इसका आदेश जारी किया। स्थानांतरण के बाद नए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने पदभार ग्रहण करने के बाद थानों के निरीक्षण पर निकले। इस दौरान दस्तावेजों की छानबीन करते समय यह सनसनीखेज जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी आईजी और अन्य अफसरों को देने के बाद सभी थानों के रिकॉर्ड मंगवाया गया था। गौरतलब है कि इस समय सुजीत कुमार पीएचक्यू में एसपी सीआईडी के पद पर पदस्थ है।

गंभीर लापरवाही

गुमशुदा बच्चों की बरामदगी के बिना ही मामले का खात्मा करना करना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। इस पूरे प्रकरण की रिपोर्ट सरगुजा आईजी से मंगवाई गई है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाही की जाएगी।
आरके विज, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सीआईडी

इधर, प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, गर्भवती हुई तो प्रेमी ने छोड़ दिया
रायपुरा निवासी एक युवती ने अपने प्रेमी के लिए पति को छोड़ दिया। बाद में गर्भवती होने पर युवती को उसके प्रेमी ने अपनाने से इनकार कर दिया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रायपुरा निवासी 19 वर्षीय युवती को मई 2016 में बागबाहरा में विवाह हुआ था। कुछ माह साथ रहने के बाद उसने अपने पति को छोड़ दिया और प्रेमी के पास चली आई। प्रेमी ने शादी करने का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया। इसके बाद युवती गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद उसके प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया। पीडि़ता ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने उसके पे्रमी के खिलाफ अनाचार का मामला दर्ज कर लिया है।

Published on:
25 Sept 2017 05:54 pm