रायपुर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को आएंगे बस्तर, देश को समर्पित करेंगे यह योजना

सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी 14 अप्रैल को बीजापुर जाएंगे।

2 min read
Mar 28, 2018

रायपुर . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी यहां रायपुर पहुंचने के बाद सीधे बस्तर जाएंगे। जहां जवानों से बात कर उनका हौसला बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के प्रवास कार्यक्रम तय हो गया है लेकिन अभी भी तारीख को लेकर संभावनाएं बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी 14 अप्रैल को बीजापुर जाएंगे।

ये भी पढ़ें

पेपर लीक पर सरकार गंभीर, पीएम मोदी ने जावड़ेकर से की बात, अब ऐसी होगी परीक्षा

इस वजह से पीएम मोदी आ रहे छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक के बाद एक हो रहे नक्सली हमले में जवानों की शहादत, ग्रामीणों की हत्या सहित अन्य मुद्दों को लेकर पीएम मोदी यहां अपनी चौपाल लागएंगे। बताया जा रहा है कि मोदी सीधे जवानों से बात कर उनका हौसला बढ़ाएंगे। वहीं, आम नागरिकों से मुलाकात कर उन्हें सौगात देंगे।

देश को समर्पित करेंगे आयुष्मान भारत योजना
प्रधानमंत्री मोदी बीजापुर में जांगला के स्वास्थ्य केंद्र (स्॥ष्ट) से आयुष्मान भारत योजना को देश को समर्पित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री के एआईपी योजना के बदले हुए नए रूप 'सेन्ट्रल असिस्टेंस योजना के शुभारंभ भी करने की संभावना है। इस योजना के तहत चयनित जिलों के विकास के लिए 28.75 करोड़ रुपए आबंटित किए जाएंगे।

संकल्प स्थल का करेंगे लोकार्पण
प्रधानमंत्री मोदी अपने बीजापुर प्रवास के दौरान शहीदों की याद में बनाए जा रहे संकल्प स्थल का भी लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी बीजापुर में 100 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए घरों की चाबी सौपेंगे तो वहीं 100 हितग्राहियों को (5 एकड़ प्रति व्यक्ति) आबादी पट्टा भी वितरित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीजापुर प्रवास के दौरान जिले के विकास के लिए लगभग 150 करोड़ से ज्यादा के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

इन सीटों पर साइकिल के बजाए गरजेगा हाथी, कानपुर में भाजपा को टक्कर देगा यह महारथी
Published on:
28 Mar 2018 06:09 pm
Also Read
View All