रायपुर

SI Posting: छत्तीसगढ़ में 526 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को मिली पोस्टिंग, आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

Chhattisgarh SI Posting: पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर ने 526 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों (SI) को जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग जिलों में भेजने का आदेश जारी किया है।
2 min read
May 22, 2026
Gourela Land Dispute Violence
जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े: Land Dispute Clash: (फोटो सोर्स- पत्रिका)

SI Posting: छत्तीसगढ़ में तबादलों और प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। पुलिस विभाग सहित कई विभागों में इन दिनों बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर ने 526 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों (SI) को जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग जिलों में भेजने का आदेश जारी किया है।

आदेश जारी

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की पदस्थापना की गई है, ताकि उन्हें फील्ड स्तर पर व्यवहारिक प्रशिक्षण मिल सके। यह प्रशिक्षण उनकी सेवा अवधि का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, जिसमें कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, विवेचना और प्रशासनिक कार्यों की वास्तविक जानकारी दी जाती है।

देखें पूरी लिस्ट

भविष्य में पुलिस व्यवस्था को मिलेगा लाभ

जानकारी के मुताबिक, प्रशिक्षण के दौरान इन प्रशिक्षु अधिकारियों को संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक कार्यालय और थानों में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके माध्यम से उन्हें जमीनी स्तर पर पुलिसिंग की कार्यप्रणाली को समझने और अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा।

पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से जारी आदेश में 526 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों के नाम शामिल हैं। इन्हें प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इससे प्रशिक्षुओं की कार्यक्षमता और प्रशासनिक समझ मजबूत होगी, जिसका लाभ भविष्य में पुलिस व्यवस्था को मिलेगा।

प्रदेश में लगातार हो रहे प्रशासनिक फेरबदल

प्रदेश में लगातार हो रहे प्रशासनिक फेरबदल के बीच इस आदेश को भी अहम माना जा रहा है। हाल के दिनों में पुलिस विभाग में कई स्तरों पर तबादले और नई पदस्थापनाएं देखने को मिली हैं। ऐसे में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की यह पोस्टिंग भी पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बनी हुई है।

जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

वहीं कुछ दिनों पहले बेमेतरा जिले में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है, जहां एक साथ 140 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए थे। इस कार्रवाई के बाद जिलेभर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया। इस पूरे ट्रांसफर आदेश को DIG रामकृष्ण साहू के निर्देश के बाद जारी किया गया था। सूची में ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर तक के कर्मचारी भी शामिल थे।

Updated on:
22 May 2026 08:39 pm
Published on:
22 May 2026 08:30 pm