रायपुर

Weather Update: 27 जून से तेज होगी मानसून की रफ्तार, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश-बिजली के आसार

Rain Alert: 27 जून को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने और बिजली गिरने की आशंका है।
2 min read
Jun 26, 2026
rain in Chhattisgarh
बारिश का अलर्ट। फोटो पत्रिका

रायपुर@पीलूराम साहू। CG Weather Update: राजधानी में पिछले दो दिन से बारिश नहीं होने के कारण अधिकतम तापमान बढ़कर 38 डिग्री पर आ गया है। यह सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री है, जो सामान्य से ढाई डिग्री ज्यादा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दोपहर बाद अंधड़ के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

प्रदेश में 22 को दंतेवाड़ा व 23 जून को रायपुर में मानसून दस्तक दे चुका है, लेकिन व्यापक वर्षा नहीं हो रही है। नियमित बारिश नहीं होने के कारण पारा चढ़ता जा रहा है। जून के आखिरी सप्ताह में भी लोग गर्मी व उमस से हलाकान हैं।

Weather Update: रूठी बारिश तो तापमान पहुंचा सामान्य से ऊपर

पिछले 24 घंटे में कुसमी व बस्तर में 3-3, बकावंड, बलरामपुर व गीदम में 2-2, दौरा कोचली व करपावंड में एक-एक सेमी बारिश हुई। बारिश के सीजन में बिलासपुर सबसे ज्यादा गर्म है। वहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 6.3 डिग्री ज्यादा रहा। 27 जून से प्रदेश में व्यापक बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक तीव्र से मध्यम आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

3-4 दिनों में CG को कवर करेगा मानसून

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में एक्टिव सिस्टम और दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। अगले 3 से 4 दिनों में मानसून के छत्तीसगढ़ के बाकी हिस्सों में भी तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है।

27 जून को बारिश का अलर्ट

27 जून को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने और बिजली गिरने की आशंका है।

साल 2025 का तापमान

  • 25 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री
  • 26 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री
  • 27 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री
  • 28 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री
  • 29 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री
  • 30 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री
  • 31 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री
  • 1 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री
  • 2 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री

साल 2026 का तापमान

  • 25 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री
  • 26 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री
  • 27 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री
  • 28 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री
  • 29 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री
  • 30 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री
  • 31 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री
  • 1 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री
  • 2 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री
Published on:
26 Jun 2026 07:52 am