15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Weather Update: मानसून का इंतजार बढ़ा, दो दिन बाद छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना, IMD का ताजा अपडेट

Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि अगले दो दिनों के बाद प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

2 min read
Google source verification

रायपुर

image

Khyati Parihar

image

अजय रघुवंशी

Jun 15, 2026

Chhattisgarh Weather Update

Rain Alert: भारी बारिश का अलर्ट (File Photo - IANS)

रायपुर @अजय रघुवंशी। Weather Update: भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। रविवार को दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राहत की उम्मीद कर रहे लोगों को इस बार भी बारिश से निराशा ही हाथ लगी। मौसम में किसी तरह की ठंडक नहीं आने से गर्मी का असर पूरे दिन महसूस किया गया। गांव से लेकर शहर तक और प्रदेशभर के किसानों की नजरें अब भी मानसून पर टिकी हुई हैं। खेतों में बुवाई का समय करीब आ रहा है, लेकिन बारिश की देरी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

अगले दो दिनों के बाद हल्की वर्षा की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम राजस्थान से लेकर उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश, दक्षिण उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड होते हुए गंगा के पश्चिम बंगाल तक समुद्र तल पर एक मौसमी द्रोणिका बनी हुई है। इसके साथ ही मध्य उत्तर प्रदेश से पश्चिम मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर महाराष्ट्र तक लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर भी एक अन्य द्रोणिका सक्रिय है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है।

छाए रह सकते हैं बादल

राजधानी में सोमवार को मौसम आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और अंधड़ चलने की संभावना व्यक्त की गई है, वहीं रविवार को प्रदेश में तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिला। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

साल 2025 का तापमान

  • 25 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री
  • 26 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री
  • 27 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री
  • 28 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री
  • 29 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री
  • 30 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री
  • 31 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री
  • 1 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री
  • 2 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री

साल 2026 का तापमान

  • 25 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री
  • 26 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री
  • 27 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री
  • 28 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री
  • 29 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री
  • 30 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री
  • 31 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री
  • 1 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री
  • 2 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री